मोरक्को में भूकंप ने मचाई तबाही : मरने वालों की संख्या 2000 के पार, कई लोग अब भी मलबे में दबे; 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

रबात/माराकेश। मोरक्को में शुक्रवार को आए भीषण भूकंप में अब तक 2,012 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं , 2,059 से ज्यादा लोग घायल है, इनमें से 1404 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा भूकंप की वजह से कई इमारतें भी ढह गईं, जिसकी वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं। वहीं किंग मोहम्मद VI ने 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों को खाना, आवास और दूसरी मदद देने का आदेश दिया है।
[caption id="attachment_87817" align="aligncenter" width="600"]
मलबे से लोगों को निकालते हुए रेस्क्यू वर्कर्स[/caption]
मलबे से लोगों को निकालते हुए रेस्क्यू वर्कर्स[/caption]
120 सालों में सबसे शक्तिशाली भूकंप
मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। वहीं US जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है। भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम के गांव में था। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी। भारतीय समय अनुसार भूकंप सुबह के 3.41 बजे आया पुर्तगाल और अल्जीरिया तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक यह 120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इससे पहले 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। तब हजारों लोगों की मौत हो गई थी।
कई ऐतिहासिक इमारतों को पहुंचा नुकसान
मोरक्को के मराकेश कई ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। भूकंप से इमारतें मलबे और धूल में तब्दील हो गईं। पश्चिमी अफ्रीका में मौजूद इस देश में आए भूकंप की वजह से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी देखने को मिला।




















