Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

800 से ज्यादा महिलाओं को प्रसूति राशि का इंतजार

सात दिन में खाते में जमा होनी चाहिए राशि, इधर डिलीवरी के एक साल बाद भी भटक रहीं
Follow on Google News
800 से ज्यादा महिलाओं को प्रसूति राशि का इंतजार

भोपाल। सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी के बाद भी महिलाएं परेशान हो रही हैं। इन महिलाओं को एक साल से प्रसूति सहायता राशि नहीं मिली है। ऐसी 800 से ज्यादा महिलाएं रोजाना अस्पतालों के चक्कर काट रही हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अनमोल पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते यह समस्या आ रही है।

मालूम हो कि बच्चे के जन्म के बाद केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना और संबल योजना के तहत 16 हजार रुपए की प्रसूति सहायता राशि दी जाती है। यह राशि सात दिन में खाते में जमा होनी चाहिए, लेकिन एक साल में भी राशि खाते में नहीं आई है। इन महिलाओं के करीब 85 लाख रुपए अटके हुए हैं।

बेटी एक साल की हो गई, पैसा नहीं मिला

2023 में डिलीवरी के बाद योजना के तहत आवेदन किया था। पोर्टल पर आवेदन लिंक कराने के बाद विभाग से अपडेट कर दिया गया। अब तक एक पैसा नहीं मिला है, जबकि बेटी एक साल की हो गई है। -रेखा साहू

डिलीवरी को छह माह हो गए हैं। अभी तक प्रसूती सहायता योजना की राशि नहीं मिल पाई है। पूछा तो पता लगा कि फॉर्म गुम हो गया है। सीएम हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। -राधा, शिवाजी नगर

तीन माह पहले ही प्रसूति सहायता योजना के तहत आवेदन दे दिया था, लेकिन खाते में राशि अब तक नहीं आई है। पता किया तो मुझे बताया गया कि आपको फिर से आवेदन जमा करना पड़ेगा। -गुनमाला, बैरागढ़

हमारे अस्पताल के 40 से ज्यादा मामले पेंडिंग हैं। एनएचएम कार्यालय को राशि के भुगतान के लिए पत्र लिखा, फिर भी राशि आवंटित नहीं हुई है। -डॉ. सुनील गुप्ता, अधीक्षक, इंदिरा गांधी अस्पताल

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts