Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाबा महाकाल की नगरी में होगी 'मोहन कैबिनेट' की बैठक, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, देखें VIDEO

Follow on Google News
बाबा महाकाल की नगरी में होगी 'मोहन कैबिनेट' की बैठक, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, देखें VIDEO
भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और दो डिप्टी बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। संभावना है कि अगले सप्ताह डेढ़ दर्जन से अधिक मंत्रियों की टीम बनेगी। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कैबिनेट की बैठक बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में करने का ऐलान कर दिया है।

मकर संक्रांति पर होगी बैठक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये कैबिनेट बैठक उसी तरह होगी जिस तरह से पूर्व में शिवराज सिंह चौहान ने की थी। मोहन कैबिनेट की बैठक 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर होगी। इस कैबिनेट बैठक में उज्जैन के विकास को लेकर फैसला होगा। स्थान का चयन जल्द किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि विकास के लिए जिस शहर में कैबिनेट बैठक करनी होगी वहां करेंगे। विकास एवं कानून व्यवस्था के संबंध में सभी संभागों में समीक्षा बैठक ली जाएगी। बता दें कि दूसरी बार होगी उज्जैन में कैबिनेट की बैठक होगी। इससे पहले शिवराज कैबिनेट की उज्जैन में बैठक हो चुकी है। देखें वीडियो... [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1736255285596135780[/embed]

चौंकाने वाला हो सकता है मंत्रिमंडल

मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नाम मुख्यमंत्री की तरह चौंकाने वाले हो सकते हैं। सीएम चयन फॉर्मूला को माना गया तो पिछली भाजपा सरकार के एक दर्जन से अधिक नाम बाहर हो सकते हैं। इनमें गोपाल भार्गव, गोविंद राजपूत, विजय शाह और बिसाहूलाल सिंह जैसे नाम भी संभावित हैं। राजनीतिक पंडित मान रहे हैं कि टीम मोहन में ज्यादातर विधायक पहली बार मंत्री या राज्यमंत्री के तौर पर शामिल होंगे। टीम मोहन को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और वीडी शर्मा से रायशुमारी की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए ही मंत्री बनाए जाएंगे। इसमें जातीय, क्षेत्रीय और प्रभाव रखने वाले विधायकों को शामिल किया जाएगा। चूंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मालवा से हैं, इसलिए ज्यादा मशक्कत करना पड़ रही है।

मुख्यमंत्री आज शाम को जाएंगे दिल्ली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार शाम 5.30 बजे दिल्ली जाएंगे। यहां भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। दिल्ली में मंत्रियों के लिए करीब एक दर्जन नामों पर मुहर लग सकती है। इधर, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में संकेत भी दिए कि 17 दिसंबर को लिस्ट तय हो जाएगी।

क्षेत्रवार इन विधायकों को लेकर चल रहा मंथन

  • चंबल-ग्वालियर : प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर, नरेन्द्र सिंह कुशवाह भिंड, अमरीश शर्मा लहार, राकेश शुक्ला मेहगांव।
  • बुंदेलखंड : भूपेन्द्र सिंह खुरई, शैलेन्द्र जैन सागर, प्रदीप लारिया नरयावली, ललिता यादव-छतरपुर, धर्मेन्द्र लोधी जबेरा।
  • विंध्य : शरद कोल ब्यौहारी, मनीषा सिंह जयसिंह नगर, प्रदीप पटेल मऊगंज, दिव्यराज सिंह सिरमोर।
  • महाकौशल : संजय पाठक विजयराघवगढ़, अजय विश्नोई पाटन, अशोक रोहाणी जबलपुर छावनी, ओमप्रकाश धुर्वे शहपुरा और राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम को लेकर मंथन चल रहा है।
  • मध्य क्षेत्र : हेमंत खंडेलवाल बैतूल, महेन्द्र सिंह चौहान भैंसदेही, कृष्णा गौर गोविंदपुरा, रामेश्वर शर्मा हुजूर।
  • मालवा-निमाड़ : रमेश मेंदोला-इंदौर-2, इंदर सिंह परमार शुजालपुर, गायत्री राजे पंवार देवास, अर्चना चिटनीस बुरहानपुर, बालकृष्ण पाटीदार खरगोन, तुलसीराम सिलावट सांवेर और चैतन्य काश्यप रतलाम शहर।
मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts