Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

मोदी मीटर बताएगा आप देश के बारे में कितना जानते हैं

लोकसभा चुनाव के प्रचार में नवाचार : पीएम मोदी के कार्यकाल की खास बातों पर शुरू की गई क्विज
Follow on Google News
मोदी मीटर बताएगा आप देश के बारे में कितना जानते हैं

नरेश भगोरिया- भोपाल। लोकसभा चुनाव में इस बार सोशल मीडिया का जमकर उपयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुए विभिन्न कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए रोचक अंदाज पेश किया गया है। पीएम के प्रमुख कामों के बारे में एक क्विज में जवाब दिया जा रहा है। क्विज में प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर चार विकल्प दिए जाते हैं। इंस्टाग्राम पर ऐसी ही क्विज इन दिनों सामने आ रही हैं। चार विकल्पों में से एक चुनने पर आगे बढ़ने का मौका मिलता है। अंत में जितने सवालों के जवाब दिए उनमें से नंबर दिए जाते हैं। जैसे अगर क्विज में छह सवाल हैं और यूजर ने चार सवालों के सही जवाब दिए तो छह में से चार नंबर मिलते हैं।

सर्टिफिकेट भी मिलेगा

पीएम मोदी के कार्यकाल के सवालों की सहीसही जानकारियां देने वालों को स्कोर दिखाने के बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का ऑप्शन आता है। इसमें लिखा होता है ‘आपकी प्रतिज्ञा से मोदी जी के संकल्प को मजबूती मिलेगी जिससे हम सभी मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाएंगे।’ सर्टिफिकेट का उपयोग सोशल मीडिया पर स्टेटस में लगाने में किया जा रहा है। दरअसल यह क्विज सेगमेंट फिर एक बार मोदी सरकार कैंपेन का हिस्सा है।

राम मंदिर की जानकारी पर भी है क्विज

बीते चार महीनों में अयोध्या में श्रीराम मंदिर देश का प्रमुख विषय रहा है। इस पर भी एक क्विज फॉर्मेट आया है। इसमें मंदिर निर्माण से जुड़े सवालों के उत्तर के चार विकल्प हैं। आखिरी में स्कोर और सर्टिफिकेट डाउनलोन करने का ऑप्शन है।

क्विज में इस तरह के सवाल

  • पीएम मोदी के निम्नलिखित कथन को पूरा करें-....... और....... की संयुक्त ताकत भारत को 21वीं सदी में आगे ले जाएगी।
  • अनुच्छेद 370 के निरस्त होने से निम्नलिखित में से क्या संभव हुआ?
  • ट्रेन वंदे भारत द्वारा प्राप्त की जा सकने वाली अधिकतम गति क्या है?

सोशल मीडिया पर युवा अधिक समय देते हैं, यहां दूसरे यूजर्स भी हैं। इनकी पसंद का ध्यान भाजपा हमेशा रखती आई है। यूजर्स क्या पसंद करते हैं, क्या पसंद नहीं, इन सब पर विचार कर कंटेंट तैयार किया जाता है। ग्राउंड पर भी हम युवाओं की पसंद का ध्यान रखते हैं। - अभिषेक शर्मा, सोशल मीडिया इंचार्ज, प्रदेश भाजपा

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts