Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घर के बाहर लगाई सोनम की उल्टी तस्वीर, परिवार का मानना जल्द लौट आएंगी बेटी-सोनम के भाई ने कहा- हमें लगता है वह जिंदा है,

Follow on Google News
घर के बाहर लगाई सोनम की उल्टी तस्वीर, परिवार का मानना जल्द लौट आएंगी बेटी-सोनम के भाई ने कहा- हमें लगता है वह जिंदा है,
इंदौर । नवविवाहित दंपति राजा और सोनम रघुवंशी का हनीमून ट्रिप अब एक गहरे रहस्य में तब्दील हो गया है। शादी के महज 12 दिन बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे इस जोड़े में से राजा की हत्या हो चुकी है , तो सोनम अब तक लापता है। दंपति के लापता होने के बाद तरफ तरफ के सवाल उठ रहे । वही दंपति के लापता होने के मुख्य कारण उनके साथ लूट होना बताया जा रहा है, क्योंकि दंपति घर से हजारों किमी दूर मेघालय अपने साथ लाखों के जेवरात, नगदी के अलावा ऑनलाइन पैसे भी लेकर गए थे। जिससे उनके साथ लूट के बाद राजा हत्या की बात होने की बात पर शंका गहराता जा रहा है। इधर इंदौर में सोनम के पिता ने ज्योतिष के कहने पर घर के गेट पर लापता सोनम की उल्टी तस्वीर लगा दी है। हनीमून मर्डर केस :- पूर्वोत्तर के चाकू ‘डाव’ से हुई राजा की हत्या – परिजनो को आशंका ,बांग्लादेश में हो सकती है सोनम ? CBI जांच की मांग की राजा और सोनम करीब 8 लाख रुपये के जेवरात, महंगे मोबाइल फोन - सूत्रों के अनुसार, राजा और सोनम करीब 8 लाख रुपये के जेवरात, महंगे मोबाइल फोन और नकदी 500 की गड्डियों के साथ यात्रा पर निकले थे। वे अधिकतर भुगतान नकद में ही कर रहे थे। "खुलासा फर्स्ट" को जानकारी मिली है कि सोनम के ऑनलाइन बैंक खाते में 10 लाख रुपये से अधिक की राशि और नगदी 35 से 40 हजार रुपए थे, जबकि राजा के पास भी करीब 70 हजार की नगदी और ऑनलाइन रूपए मौजूद थे। परिवार के लोगों को शंका है कि संभवत उनके साथ लूट हुई होगी जिसके चलते हत्यारों ने राजा की हत्या कर शव को खाई में फेक दिया होगा । वही सोनम को मेघायल से लगी बांग्लादेश की बॉर्डर के जरिए बांग्लादेश भेज दिया गया होगा । इस पूरे मामले में परिजनों ने सबसे बड़ा शक उस रेंटल गाड़ी वाले पर जताया है जिसने शिलांग पहुंचने पर दंपति को एक्टिवा दी थी। परिजनों का आरोप है कि गाड़ी देने के बाद उसी ने उन्हें घूमने की सलाह दी और गाइड की व्यवस्था भी खुद की। इसके बाद ही दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजन पुलिस की कार्रवाई से भी असंतुष्ट हैं। यह भी पढे -इंदौर:-लापता कपल का मामला – युवक की हत्या के बाद आज लेकर आएंगे इंदौर शव को ,परिजनों का आरोप- रेस्टोरेंट संचालक, गाइड और गाड़ी देने वाले हत्यारे , संभावित संदिग्धों से केवल औपचारिक पूछताछ - उनका कहना है कि पुलिस रेंटल गाड़ी संचालक, गाइड, होटल और कैफे जैसे संभावित संदिग्धों से केवल औपचारिक पूछताछ कर छोड़ दे रही है, जबकि इनसे सख्ती से जांच होनी चाहिए। राजा के भाई विपिन के मुताबिक स्थानीय पुलिस पहले ही राजा की धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि कर चुकी है। राजा का शव 11 दिन बाद खाई में क्षत-विक्षत हालत में मिला। आज उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की संभावना है, जिससे हत्या की विस्तृत जानकारी सामने आ जाएगी। वही अब यह मामला केवल एक हनीमून यात्रा की त्रासदी नहीं, बल्कि गहराते रहस्य और संभावित साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। आने वाले कुछ दिन में इस गुत्थी को सुलझाने में निर्णायक हो सकते हैं। इंदौर : बेटी के लौटने की आस में पिता ने घर के बाहर टांगी सोनम की उल्टी तस्वीर, बोले– अब कोई चमत्कार ही बचा सकता है… यह भी पढे - हनीमून मर्डर केस : राजा रघुवंशी को नम आंखों से दी विदाई, रीजनल पार्क मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार सोनम रघुवंशी के भाई ने कहा- हमें लगता है वह जिंदा है,- सोनम के बड़े भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा कि "मुझे लगता है कि इस मामले में सीबीआई जांच की जरूरत है, जैसा कि राजा रघुवंशी के परिवार ने मांग की है. सोनम और राजा के फोन में लापता होने से पहले नोंग्रियाट का टावर लोकेशन दिखाया गया था, लेकिन राजा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वेइसाडोंग से था, जो मेघालय के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस चेरापूंजी या सोहरा के पास है. सोनम ने आखिरी बार 23 मई की दोपहर को अपनी सास से बात की थी. उसी दिन दंपत्ति लापता हो गए थे। गोविंद रघुवंशी ने कहा कि "इतने दिन हो गए हैं और सर्चिंग में जुटी टीम को कोई सुराग नहीं मिला है. रेस्क्यू टीम को अभी तक उसका फोन या बैग नहीं मिला है. इसलिए, यह अपहरण का मामला है, हम पुलिस और बचाव दल से अपील करते हैं कि वे उम्मीद न छोड़ें और उसे जीवित खोजने के लिए अपना तरीका बदलें. जिस जगह राजा का शव मिला था, उससे लगभग 200 मीटर नीचे टनों कचरा था. अगर यह जगह सुनसान है, तो कचरा कौन डाल रहा है? यह स्थानीय लोग ही होंगे. कौन जानेगा कि उस कचरे के ढेर में एक शव फेंका गया था."
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts