Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गला घोंटा, आरी से टुकड़ों में काटा... ब्लेंडर में पीसकर बना दी 'प्यूरी', मिस स्विट्जरलैंड फाइनलिस्ट की पति ने की बेरहमी से हत्या

Follow on Google News
गला घोंटा, आरी से टुकड़ों में काटा... ब्लेंडर में पीसकर बना दी 'प्यूरी', मिस स्विट्जरलैंड फाइनलिस्ट की पति ने की बेरहमी से हत्या
नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां मिस स्विटजरलैंड की पूर्व फाइनलिस्ट क्रिस्टीना जोक्सिमोविक की उनके पति ने घर में बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी क्रिस्टीना की गला घोंटकर हत्या की, इसके बाद लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इतना ही नहीं उसने फिर उन टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर प्यूरी की तरह बना दिया और उन्हें एसिड में घोलकर अपना जुर्म छुपाने की कोशिश की।

पति का दावा- आत्मरक्षा के चलते की हत्या

38 साल की पूर्व मॉडल को 13 फरवरी को बेसल से लगभग दो मील साउथ-वेस्ट में मौजूद बिनिंगन में अपने घर के लॉन्ड्री रूम में मृत पाया गया था। शव मिलने के अगले ही दिन "थॉमस" के रूप में पहचाने जाने वाले 41 वर्षीय आरोपी पति पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस खौफनाक कत्ल की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पति ने जुर्म कबूल करते हुए दावा किया कि, उसने आत्मरक्षा के चलते अपनी पत्नी की हत्या की थी। उसने बताया कि उसने उस पर चाकू से हमला किया था। हत्या के बाद वह काफी ज्यादा घबरा गया और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने लगा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थॉमस की रिहाई की याचिका को लॉजेन में संघीय न्यायालय ने खारिज कर दिया है।

हैंड ब्लेंडर से काटा, बनाई प्यूरी

डेड बॉडी की इन्वेस्टीगेशन से पता चला कि जोक्सिमोविच की मौत से पहले उनका गला घोंटा गया था। इस बात की पुष्टि थॉमस ने अपने कबूलनामे में की। लॉन्ड्री रूम में आरा, चाकू और बगीचे की कैंची का उपयोग करके उसके शरीर के टुकड़े किए गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके कुछ टुकड़ों को बाद में हैंड ब्लेंडर से काटा गया, "प्यूरी" बनाई और एक केमिकल सॉल्यूशन में मिला दिया गया। जानकारी के अनुसार, शुरू में आरोपी ने दावा किया था कि उसने क्रिस्टीना को मृत अवस्था में पाया था और उसने घबराहट में उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे।

थॉमस में मानसिक बीमारी के संकेत मिले

मेडिकल-फोरेंसिक रिपोर्ट थॉमस के आत्मरक्षा के दावे का खंडन करती है। जांचकर्ताओं ने थॉमस में "मानसिक बीमारी के ठोस संकेत" पाए हैं। उन्होंने बताया कि, थॉमस में उदास रहने के सिंपटम्स हैं। उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद क्रूर तरीके से शव के टुकड़े-टुकड़े किए। पत्नी की हत्या करते समय उसने खुद को खूंखार बना लिया था। ये भी पढ़ें- एलन मस्क की कंपनी SpaceX के अंतरिक्ष यात्रियों ने रचा इतिहास, Polaris Dawn मिशन के तहत, 737 किलोमीटर की ऊंचाई पर दुनिया का पहला प्राइवेट स्पेसवॉक किया
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts