🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

गुड्डू-मुन्ना भइया से आगे निकले कालीन भैया, 'मिर्जापुर द मूवी' के लिए 15 करोड़ फीस! जानें किसे कितने पैसे मिले

'मिर्जापुर द मूवी' के ट्रेलर के बाद स्टारकास्ट की फीस चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी को कालीन भैया के रोल के लिए 15 करोड़ रुपए, दिव्येंदु शर्मा को 3 करोड़ और श्वेता त्रिपाठी को 95 लाख रुपए मिले हैं। जानें फिल्म का बजट और बाकी कलाकारों की फीस से जुड़ी जानकारी।
Follow on Google News
गुड्डू-मुन्ना भइया से आगे निकले कालीन भैया, 'मिर्जापुर द मूवी' के लिए 15 करोड़ फीस! जानें किसे कितने पैसे मिले

'मिर्जापुर' की दुनिया एक बार फिर बड़े पर्दे पर भौकाल मचाने के लिए तैयार है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा में आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कालीन भैया का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी फीस के मामले में बाकी कलाकारों से काफी आगे हैं। उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ रुपए मिलने की बात कही जा रही है। फिल्म में एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी को लेकर वही पुरानी जंग देखने को मिलेगी। कालीन भैया का रुतबा, गुड्डू पंडित का टशन और मुन्ना भइया की वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। ट्रेलर सामने आने के बाद अब कहानी के साथ-साथ कलाकारों की कमाई भी लोगों का ध्यान खींच रही है।

कालीन भैया ने मारी बाजी, 15 करोड़ की फीस

फिल्मी टॉक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी को कालीन भैया का किरदार निभाने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस दी जा रही है। इस आंकड़े के मुताबिक वह फिल्म के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कलाकार बताए जा रहे हैं। कालीन भैया के किरदार को ‘मिर्जापुर’ में शुरुआत से ही काफी पसंद किया गया है। उनकी शांत आवाज, रौबदार अंदाज और मिर्जापुर की गद्दी पर पकड़ ने इस किरदार को शो के सबसे चर्चित किरदारों में शामिल कर दिया।

मुन्ना भइया को मिले 3 करोड़

फिल्म में मुन्ना भइया के किरदार में दिव्येंदु शर्मा की वापसी भी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें इस रोल के लिए करीब 3 करोड़ रुपए फीस मिली है। मुन्ना भइया की वापसी ने ट्रेलर के बाद सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है। सीरीज में उनके किरदार की मौत के बाद से ही फैंस उनके दोबारा आने का इंतजार कर रहे थे। फिल्म में उनका किरदार किस तरह वापस आता है, यह फिलहाल कहानी का बड़ा सस्पेंस बना हुआ है।

Breaking News

बबलू पंडित और गोलू गुप्ता की फीस कितनी?

रिपोर्ट के अनुसार, जितेंद्र कुमार को बबलू पंडित के रोल के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं श्वेता त्रिपाठी यानी गोलू गुप्ता को करीब 95 लाख रुपए फीस मिलने की बात कही गई है। हालांकि, यहां एक जरूरी बात यह है कि इन कलाकारों की फीस से जुड़े आंकड़े आधिकारिक तौर पर निर्माताओं की ओर से जारी नहीं किए गए हैं। इसलिए इन्हें रिपोर्ट्स में बताए गए अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

250 करोड़ बताया जा रहा फिल्म का बजट

फीस के अलावा फिल्म के बजट को लेकर भी बड़ा आंकड़ा सामने आया है। फ्लिकॉनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'मिर्जापुर द मूवी' का बजट करीब 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। हालांकि, बजट से लेकर कलाकारों की फीस तक के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कमर में विस्फोटक बांधा और खुद को उड़ाया... 15 साल की बेटी की मौत, 5 लोग घायल

बड़े पर्दे पर लौटेगी पूरी मिर्जापुर गैंग

'मिर्जापुर द मूवी' में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। ट्रेलर में एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी, बदला और सत्ता की लड़ाई का वही अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का यह भौकाल बॉक्स ऑफिस पर कितना दम दिखाता है। 'मिर्जापुर द मूवी' के ट्रेलर के बाद स्टारकास्ट की फीस चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी को कालीन भैया के रोल के लिए 15 करोड़ रुपए, दिव्येंदु शर्मा को 3 करोड़ और श्वेता त्रिपाठी को 95 लाख रुपए मिले हैं। जानें फिल्म का बजट और बाकी कलाकारों की फीस से जुड़ी जानकारी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

icon

Latest Posts