Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी के मिर्जापुर में बड़ा हादसा : ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 10 मजदूरों की मौत; ट्रॉली से उछलकर 15 फीट दूर गिरे लोग

Follow on Google News
यूपी के मिर्जापुर में बड़ा हादसा : ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 10 मजदूरों की मौत; ट्रॉली से उछलकर 15 फीट दूर गिरे लोग
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। हादसा मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास हुआ। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर पर चढ़ा ट्रक

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात 1 बजे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर कछवां के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग भदोही से वाराणसी जा रहे थे। ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली से उछलकर कुछ लोग 15 फीट दूर सड़क पर जा गिरे, जबकि कुछ नाले में चले गए। ट्रैक्टर पर 13 लोग सवार थे, जिनमें से 10 की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

छत की ढलाई का काम करके लौट रहे थे मजदूर

बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सभी मजदूर भदोही के तिउरी गांव में छत की ढलाई का काम करके वाराणसी अपने घर जा रहे थे। तभी औराई की तरफ से बेकाबू ट्रक आ गया और हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे-पीछे बाइक से मजदूरों का ठेकेदार भी चल रहा था। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन मंगवाकर ट्रक और ट्रैक्टर को अलग किया गया।

मृतकों की हुई पहचान

  1. राम सिंहपुर मिर्जामुदार निवासी भानू प्रताप (25)
  2. विकास (20)
  3. बीरबलपुर निवासी अनिल (35)
  4. सूरज कुमार (22)
  5. सनोहर (25)
  6. राकेश कुमार (25)
  7. प्रेम कुमार (40)
  8. राहुल कुमार (26)
  9. नितिन कुमार (22)
  10. रोशन कुमार

तीन लोगों की हालत गंभीर

  1. बीरबलपुर निवासी आकाश (18)
  2. जमुनी (26)
  3. अजय सरोज (50)
ये भी पढ़ें- कांगो में नाव पलटने से 50 लोगों की मौत, 10 को बचाया
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts