PlayBreaking News

MP विधानसभा विशेष सत्र :मंत्री विजयवर्गीय बोले- CM सूट-बूट में आएं, हम विधायक गरीबों जैसी वेशभूषा में

Follow on Google News
मंत्री विजयवर्गीय बोले- CM सूट-बूट में आएं, हम विधायक गरीबों जैसी वेशभूषा में
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा ने इस साल अपनी स्थापना के 69 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर राजधानी में बुधवार को एक दिन का विशेष सत्र आयोजित किया गया है। जिसमें भाजपा सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष सत्र की शुरुआत सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने भाषण से किया।

    Twitter Post

    क्या बोले CM 

    स्पीच का शुरुआत उन्होंने सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर अब तक की उपलब्धियों से किया। जिसमें उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं में किए गए कामों को गिनाया। साथ ही भविष्य के कार्यों को लेकर भी अपनी बातें रखी। दूसरी ओर विशेष सत्र में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि अपने पिता सत्यदेव कटारे के आशीर्वाद से वे आज विधायक है। उन्होंने सदन में अपने पिता की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। इतना ही नहीं उन्होंने विधानसभा की कार्रवाई लाइव करने की मांग की। 

    सिंघार : सिर्फ घोषणाओं से काम नहीं चलेगा

    सदन की विशेष चर्चा की शुरुआत से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि नेता भी है और नीति भी है। सरकार मात्र घोषणाओं से काम नहीं चला सकती। सिंघार ने साफ किया कि 2047 से पहले हमें 2026 की गारंटी चाहिए। इसके साथ उन्होंने सूबे की मोहन सरकार से मांग की कि उन्हें घोषणाओं को पूरी करने की गारंटी चाहिए।

    मनरेगा योजना के नाम बदलाव पर विपक्ष की नारेबाजी

    विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया।

    नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी के आदर्शों और चरखे की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर गांधी जी के नाम से जुड़ी मनरेगा योजना के लिए बजट देना बंद कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब सरकार इस योजना का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। उमंग सिंघार ने सवाल उठाया कि क्या सरकार को बापू के नाम और उनकी विरासत से डर लगता है?

    कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा गरीबों और ग्रामीणों की जीवनरेखा है और उसके नाम व स्वरूप से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    राज्यपाल ने किया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

    इससे पहले विधानसभा परिसर में ‘विधानसभा की सात दशक की यात्रा’ विषय पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विधानसभा की गौरवशाली ऐतिहासिक यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों और अलग-अलग दौर के संसदीय कार्यों को तस्वीरों के जरिये सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है।

    चित्र प्रदर्शनी में प्रथम विधानसभा के गठन से लेकर वर्तमान 16वीं विधानसभा तक के महत्वपूर्ण पड़ावों, ऐतिहासिक निर्णयों और यादगार क्षणों को संजोया गया है। इसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को विधानसभा की लोकतांत्रिक परंपराओं, संघर्षों और उपलब्धियों से रूबरू कराना है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts