People's Update
Monday, March 2, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 2, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    लेबनानी जस्टिस मिनिस्टर ने इजरायल पर रॉकेट दागने वालों को गिरफ्तारी आदेश दिया
    कुवैत में अमेरिका का लड़ाकू विमान क्रैश, दो घायल
    खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन जारी, अब तक 35 की मौत
    अबुधाबी में फ्रेंच नेवी बेस पर ईरान का हमला
    हिजबुल्ला नेता मोहम्मद राद मारा गया, इजरायल के हमले में मौत
    दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीमें
    पाकिस्तान में US एंबेसी में सारी अप्वॉइंटमेंट कैंसिल, कराची हिंसा के बाद फैसला
    बेरुत के दक्षिणी उपनगरों पर इजरायली का हमला, 10 लोगों की मौत
    गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को अलर्ट, प्रो-ईरान और एंटी-ईरान समूहों की गतिविधियों पर रखें कड़ी निगरा
    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1000 अंकों की गिरावट
    प्री-ट्रेडिंग में शेयर बाजार में भारी गिरावट, 7 हजार अंक गिरा सेंसेक्स
    भोपाल : पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, 19 फरवरी को भी मिली थी धमकी
    इराकी शिया मिलिशिया ने बगदाद में किया ड्रोन अटैक, एयरपोर्ट पर अमेरिकी सेना को बनाया निशाना
    साइप्रस में RAF बेस पर ड्रोन हमला, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि
    ईरान पर हमलों के बीच 6:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा अमेरिकी युद्ध विभाग
    जम्मू-कश्मीर: प्रदर्शन के चलते लाल चौक सील, दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थ
    एयर इंडिया ने 2 मार्च तक सस्पेंड की UAE, सऊदी अरब, इजरायल और कतर से आने-जाने वाली सभी उड़ानें
    हिजबुल्लाह के अटैक पर इजरायल की जवाबी कार्रवाई, लेबनान की राजधानी बेरूत पर किया हमला
    खामेनेई की मौत का बदला लेगा हिजबुल्लाह, इजरायल के खिलाफ ऑपरेशन का ऐलान
    मिडिल ईस्ट में तनाव: लेबनान से इजरायल की ओर दागी गईं मिसाइल
    ईरान का इजरायल के किरयात ओनो पर बड़ा अटैक, चारों ओर तबाही का मंजर
    अंतर्राष्ट्रीय

    मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा!खामेनेई की मौत, अमेरिका-इजरायल के हमले और ईरान का पलटवार... तीसरे दिन भी जंग जारी

    अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान के साथ युद्ध तेज हो गया है। सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और इसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।
    Publish Date: 2 Mar 2026, 9:32 AM (IST)Reading Time: 11 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      तेल अवीव/तेहरान। मिडिल ईस्ट इस समय दशकों के सबसे बड़े संकट से गुजर रहा है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान के बाद ईरान के साथ शुरू हुआ संघर्ष अब तेजी से एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदलता दिख रहा है। तीन दिनों से जारी हमलों और जवाबी हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध के मुहाने पर खड़ा कर दिया है।

      ईरान पर अमेरिका और इजरायल के बड़े हमले, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ईरान की जवाबी कार्रवाई, खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले और हिज्बुल्लाह का युद्ध में शामिल होना इन सब घटनाओं ने मिडिल ईस्ट को युद्ध के नए दौर में धकेल दिया है।

      मिसाइल, ड्रोन और बमबारी के बीच खाड़ी देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं, कई एयरलाइनों ने उड़ानें रोक दी हैं और दुनिया भर के देश अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इस संघर्ष का प्रभाव खाड़ी देशों, यूरोप, एशिया और वैश्विक अर्थव्यवस्था तक पहुंच चुका है। तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार, वैश्विक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय राजनीति हर स्तर पर इसके परिणाम दिखाई देने लगे हैं।

      कैसे शुरू हुआ युद्ध

      इस पूरे संघर्ष की शुरुआत उस समय हुई जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई रणनीतिक सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए। इन हमलों में ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों को निशाना बनाया गया।

      रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती 30 घंटों में ही हजारों बम गिराए गए और सैकड़ों फाइटर जेट्स ने मिशन उड़ानें भरीं। 1000 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। 30 घंटों में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए। 700 से ज्यादा फाइटर जेट उड़ानें भरी गईं। इस ऑपरेशन का मुख्य लक्ष्य ईरान की मिसाइल क्षमताओं, परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों और सैन्य नेतृत्व को कमजोर करना बताया गया।

      इजरायल का कहना था कि, ईरान की बढ़ती सैन्य शक्ति और परमाणु महत्वाकांक्षाएं उसके अस्तित्व के लिए खतरा बन चुकी थीं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि, यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान की सैन्य क्षमता को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता।

      अमेरिका ने भी इस अभियान को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई बताया। लेकिन इन हमलों का सबसे बड़ा असर तब हुआ जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आई।

      खामेनेई की मौत ने बदला पूरा समीकरण 

      इस संघर्ष का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आई। इजरायल ने दावा किया कि, सैन्य हमलों के दौरान खामेनेई मारे गए। इसके बाद ईरान में सत्ता संकट पैदा हो गया।

      अयातुल्ला अली खामेनेई केवल ईरान के सर्वोच्च नेता नहीं थे, बल्कि पिछले तीन दशकों से अधिक समय से ईरान की राजनीतिक और रणनीतिक दिशा तय करने वाले व्यक्ति थे। उनकी मौत केवल एक राजनीतिक घटना नहीं बल्कि ईरान की सत्ता संरचना के लिए एक बड़ा झटका है। खामेनेई के नेतृत्व में ही ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ प्रतिरोध की नीति अपनाई थी और क्षेत्र में अपने प्रभाव को बढ़ाया था।

      यह भी पढ़ें: US Israel Iran war : ईरानी मीडिया का दावा...अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर 'अब्राहम लिंकन' पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

      खामेनेई के बेटे होंगे नए सुप्रीम लीडर?

      उनकी मौत के बाद ईरान की सत्ता में अस्थिरता पैदा हो गई है। हालांकि, ईरान ने तुरंत एक अंतरिम नेतृत्व समिति का गठन कर दिया, लेकिन स्थायी नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। यह भी चर्चा तेज हो गई है कि खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया जा सकता है।

      अगर ऐसा होता है तो यह ईरान के इतिहास में एक तरह का राजनीतिक वंशवाद माना जाएगा, क्योंकि सुप्रीम लीडर का पद अब तक धार्मिक प्रतिष्ठा और राजनीतिक प्रभाव के आधार पर तय होता रहा है।

      ईरान की जवाबी कार्रवाई

      खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने इसे सीधे युद्ध की घोषणा जैसा माना और तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। ईरान ने इजरायल के अलावा कई खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। मिसाइल और ड्रोन हमलों की यह श्रृंखला कई देशों तक फैल गई।

      ईरान ने जिन देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया उनमें शामिल हैं

      1. कतर
      2. कुवैत
      3. बहरीन
      4. सऊदी अरब
      5. संयुक्त अरब अमीरात
      6. जॉर्डन
      7. इराक
      8. सीरिया
      9. इजरायल

      कुछ जगहों पर एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया, लेकिन कई हमलों से भारी नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं।

      ईरान का दावा था कि इन देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए किया गया था, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया। यह कदम बेहद जोखिम भरा था क्योंकि इससे पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध फैलने का खतरा पैदा हो गया।

      ट्रंप बोले- चार सप्ताह तक चलेगा सैन्य अभियान

      ईरानी हमलों में कुछ अमेरिकी सैनिकों की मौत भी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए और कई घायल हुए। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि, हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक इन मौतों का बदला नहीं लिया जाता। ट्रंप ने कहा कि, यह सैन्य अभियान चार सप्ताह तक चल सकता है।

      यह भी पढ़ें: US Israel Iran war : दुबई से इंदौर के डॉ. समीर शर्मा ने बताया हालात सामान्य, मॉल, मेट्रो सब चालू हैं

      तेहरान समेत कई शहरों पर बमबारी

      अमेरिका और इजरायल ने हाल ही में ईरान के कई बड़े शहरों पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमले किए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बेहद बढ़ गया है। इन हमलों में ईरान की राजधानी तेहरान, इस्फहान, कोम और करमन जैसे महत्वपूर्ण शहरों को निशाना बनाया गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक,  इन हमलों में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सबसे दर्दनाक खबर उस समय सामने आई जब एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से बड़ी संख्या में छात्राओं की मौत की सूचना मिली। इस घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरी चिंता और आक्रोश की स्थिति पैदा कर दी है। इन हमलों के बाद ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया है, जबकि मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए शांति और संयम की अपील की है। वहीं ईरान ने इन हमलों को गंभीर आक्रामक कार्रवाई बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं संभले तो यह संघर्ष पूरे क्षेत्र को एक बड़े युद्ध की ओर धकेल सकता है।

      हिज्बुल्लाह और क्षेत्रीय मिलिशिया की एंट्री

      ईरान अकेला नहीं है। मध्य पूर्व में कई ऐसे सशस्त्र संगठन हैं जो ईरान के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। इनमें सबसे प्रमुख लेबनान का संगठन हिज्बुल्लाह है। खामेनेई की मौत के बाद हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर रॉकेट हमले शुरू कर दिए। इससे उत्तरी इजरायल में हालात और तनावपूर्ण हो गए। हिज्बुल्लाह के अलावा इराक और सीरिया में मौजूद कई शिया मिलिशिया समूह भी इस संघर्ष में सक्रिय हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह युद्ध केवल तीन देशों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे क्षेत्र में फैल सकता है।

      इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर भी हमले किए हैं। लेबनान के कई शहरों से लोगों को खाली कराने के आदेश जारी किए गए हैं। हजारों लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।

      अमेरिका की रणनीति- दबाव या शासन परिवर्तन?

      अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि, यह सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान खतरा बनना बंद नहीं करता। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि ,अमेरिका का लक्ष्य केवल सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि ईरान की राजनीतिक व्यवस्था को कमजोर करना भी हो सकता है।

      ट्रंप ने अपने बयान में ईरानी सैनिकों से सरेंडर करने की अपील भी की है। यह बयान संकेत देता है कि, अमेरिका ईरान के भीतर राजनीतिक बदलाव की उम्मीद भी कर रहा है। हालांकि यह रणनीति जोखिम भरी हो सकती है क्योंकि ईरान में राष्ट्रीय भावना बहुत मजबूत है और बाहरी हमले अक्सर जनता को सरकार के पीछे एकजुट कर देते हैं।

      [featured type="Featured"]

      खाड़ी देशों की भूमिका

      इस संघर्ष में खाड़ी देशों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन जैसे देश लंबे समय से ईरान के क्षेत्रीय प्रभाव को लेकर चिंतित रहे हैं। हालांकि, इन देशों ने सीधे युद्ध में शामिल होने से बचने की कोशिश की है, लेकिन उनके क्षेत्रों में अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। ईरान के हमलों ने इन देशों को भी सीधे खतरे में डाल दिया है।

      ईरान ने दुबई के पास ड्रोन हमला भी किया। बुर्ज खलीफा और पाम होटल क्षेत्र के पास ड्रोन देखे जाने की खबर सामने आई। इसके बाद कई खाड़ी देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए। कुवैत, कतर और बहरीन में एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया।

      अगर यह संघर्ष लंबा चलता है तो खाड़ी देशों को अपनी सुरक्षा नीति पर नए सिरे से विचार करना पड़ सकता है। 

      वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर

      मिडिल ईस्ट दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादन क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र में युद्ध का मतलब है कि, वैश्विक ऊर्जा बाजार पर तुरंत असर पड़ेगा। विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य बेहद महत्वपूर्ण है। दुनिया के लगभग 20 से 30 प्रतिशत तेल टैंकर इसी मार्ग से गुजरते हैं। अगर ईरान इस मार्ग को बंद करने की कोशिश करता है तो वैश्विक तेल कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

      यह भी पढ़ें: US Israel Iran war : दुबई से इंदौर के सागर शैंडे ने People's Update को बताया - शनिवार रात तक माहौल ठीक था, रविवार सुबह भी पैनिक नहीं था...लेकिन....

      फ्लाइट्स पर असर, यात्रियों में चिंता

      इस संघर्ष का असर अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। कई एयरलाइनों ने खाड़ी देशों के लिए उड़ानें रोक दी हैं। इनमें शामिल हैं-

      • एयर इंडिया
      • अकासा एयर

      इन कंपनियों ने दुबई, अबू धाबी, दोहा, जेद्दाह और कुवैत के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं।

      भारत पर क्या असर पड़ सकता है

      भारत के लिए यह संकट कई कारणों से महत्वपूर्ण है।

      पहला कारण है- ऊर्जा सुरक्षा। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट से आयात करता है। अगर तेल आपूर्ति प्रभावित होती है तो भारत की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

      दूसरा कारण है- भारतीय नागरिकों की सुरक्षा। खाड़ी देशों में लाखों भारतीय रहते हैं। संघर्ष बढ़ने की स्थिति में उनकी सुरक्षा और निकासी एक बड़ी चुनौती बन सकती है।

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई, जिसमें हालात की समीक्षा की गई। सरकार की सबसे बड़ी चिंता है-

      • भारतीय नागरिकों की सुरक्षा
      • तेल आपूर्ति
      • वैश्विक आर्थिक असर

      यह भी पढ़ें: भारत-ईरान का व्यापार: कौन-कौन से सामान भेजे और मंगाए जाते हैं?

      अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर असर

      इस युद्ध का असर अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है। अमेरिका और उसके सहयोगी देश एक तरफ हैं, जबकि ईरान के साथ रूस और चीन जैसे देशों के संबंध भी मजबूत होते जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक रूस और चीन सीधे इस संघर्ष में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन वे कूटनीतिक स्तर पर ईरान का समर्थन कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह संघर्ष एक बड़े भू-राजनीतिक टकराव में बदल सकता है।

      कूटनीति के दरवाजे अभी भी खुले

      इतने तनावपूर्ण हालात के बावजूद कूटनीति की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। कुछ देशों ने मध्यस्थता की कोशिश शुरू कर दी है। ओमान और कतर जैसे देश पहले भी अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने में भूमिका निभा चुके हैं। अगर दोनों पक्ष बातचीत के लिए तैयार होते हैं तो तनाव कम हो सकता है।

      क्या यह तीसरा विश्व युद्ध बन सकता है?

      यह सवाल कई विशेषज्ञों के मन में है कि क्या यह संघर्ष एक बड़े वैश्विक युद्ध में बदल सकता है। फिलहाल ऐसा कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि यह संकट बेहद खतरनाक है। अगर और देश इसमें शामिल हो जाते हैं तो हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं।

      यह भी पढ़ें: MIddle East War : इजरायल- ईरान हमले से दहला मिडिल ईस्ट, वीडियो में देखे तबाही के मंजर

      अब तक का घटनाक्रम

      28 फरवरी:

      अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों और बड़े शहरों पर हवाई और मिसाइल हमले शुरू किए। तेहरान, इस्फहान, कोम और करमन में धमाकों की खबरें सामने आईं।

      पहला दिन:

      हमलों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

      दूसरा दिन:

      ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इराक, सीरिया और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए।

      तीसरा दिन:

      तेहरान समेत कई शहरों में बमबारी जारी रही। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 150 से ज्यादा छात्राओं की मौत की खबर ने दुनिया को झकझोर दिया।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      US Israel Iran war

      Israel Iran Tension

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का आया तीखा बयान, चीन को आड़े हाथों लेते हुए अमेरिका और इजरायल के लिए कह डाली यह बात!

      CRITICISM:खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का आया तीखा बयान, चीन को आड़े हाथों लेते हुए अमेरिका और इजरायल के लिए कह डाली यह बात!

      करीब 1500 अंक टूटा सेंसेक्स, रियल्टी और ऑटो शेयरों में भारी गिरावट

      Iran-Israel war Impact:करीब 1500 अंक टूटा सेंसेक्स, रियल्टी और ऑटो शेयरों में भारी गिरावट

      कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश, हवा में लगी आग; देखें VIDEO

      मिडिल ईस्ट में युद्ध तेज :कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश, हवा में लगी आग; देखें VIDEO

      पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, 19 फरवरी को भी आया था धमकी भरा मेल

      भोपाल :पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, 19 फरवरी को भी आया था धमकी भरा मेल

      भाई-बहन की शातिर साजिश का पर्दाफाश, फरियादी बनकर थाने पहुंची महिला निकली आरोपी

      भाई-बहन की शातिर साजिश का पर्दाफाश, फरियादी बनकर थाने पहुंची महिला निकली आरोपी

      वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला

      T20 world Cup :वेस्टइंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला

      ईरानी मीडिया का दावा...अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर 'अब्राहम लिंकन' पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

      US Israel Iran war : ईरानी मीडिया का दावा...अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर 'अब्राहम लिंकन' पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

      भारत को जीत के लिए मिला 196 रन का टारगेट, बुमराह ने झटके 2 विकेट

      सुपर- 8 :भारत को जीत के लिए मिला 196 रन का टारगेट, बुमराह ने झटके 2 विकेट

      दुबई से इंदौर के डॉ. समीर शर्मा ने बताया हालात सामान्य, मॉल, मेट्रो सब चालू हैं

      US Israel Iran war : दुबई से इंदौर के डॉ. समीर शर्मा ने बताया हालात सामान्य, मॉल, मेट्रो सब चालू हैं

      ईरान-इजरायल संघर्ष का असर अब दिल्ली- मुंबई सफर पर, जानें कितनी उड़ानें हुई रद्द?

      DELHI-MUMBAI FLIGHTS CANCEL:ईरान-इजरायल संघर्ष का असर अब दिल्ली- मुंबई सफर पर, जानें कितनी उड़ानें हुई रद्द?

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....