Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उमरिया पुलिस लाइन में सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या

उमरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विजय सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। करीब तीन माह पूर्व ही उनकी पदस्थापना उमरिया पुलिस लाइन में हुई थी।
उमरिया पुलिस लाइन में सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या

उमरिया। जिले की पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विजय सिंह ने रविवार शाम खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे पुलिस लाइन के समीप स्थित तालाब क्षेत्र में घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटना के बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।कोतवाली टीआई मदन सिंह मरावी ने बताया कि उप निरीक्षक विजय सिंह शाम को तालाब की ओर गए थे और उन्होंने वहीं पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

डीआईजी, एसपी मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही शहडोल रेंज के डीआईजी विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विजय सिंह शस्त्र शाखा में पदस्थ थे तथा अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन परिसर में निवासरत थे। उनकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी और करीब तीन माह पूर्व ही उनकी पदस्थापना उमरिया पुलिस लाइन में हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़ें: शहडोल  : मां ने तीन बेटियों संग खाया जहर, कुएं में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत

एसपी घटना के बारे में कल खुलासा करेंगे

उप निरीक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना के कारणों का खुलासा करेंगे।

पुन्नू सिंह परस्ते, एसडीओपी उमरिया

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts