PlayBreaking News

चार साहिबजादे क्रिकेट टूर्नामेंट:अरेरा अकादमी ने NCA को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह

चार साहिबजादे क्रिकेट टूर्नामेंट में अरेरा अकादमी ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए NCA को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
Follow on Google News
अरेरा अकादमी ने NCA को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह

द्वितीय चार साहिबजादे क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में अरेरा अकादमी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए NCA को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में कप्तान विराज चतुर्वेदी ने गेंद से कमाल दिखाते हुए विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

64 रन पर सिमटी NCA की टीम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी NCA की टीम अरेरा अकादमी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 21.5 ओवर में महज 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अंकुश ने 15 रन, नामी सोनी ने 12 रन और सोहम मेहर ने 12 रन का योगदान दिया। वहीं अतिरिक्त रनों के रूप में टीम को 14 रन मिले।

विराज चतुर्वेदी की घातक गेंदबाजी

अरेरा अकादमी की ओर से कप्तान विराज चतुर्वेदी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 12 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके अलावा शुधांशु ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि आदित्य सोलंकी, ईरनवीर सिंह और शानवी मंडलोई को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें: शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कें... शुजालपुर को 388 करोड़ की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव ने किए कई बड़े ऐलान

विवान और शुधांशु ने दिलाई आसान जीत

65 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरेरा अकादमी ने 21.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से विवान द्विवेदी ने नाबाद 36 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं शुधांशु ने नाबाद 14 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। NCA की ओर से अंकुश और ऋषि ने 1-1 विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Final Live: 17 ओवर में गुजरात का स्कोर 121/6, तेवतिया 7 रन बनाकर आउट

विराज बने मैन ऑफ द मैच

मैच में अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन और 5 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ने वाले अरेरा अकादमी के कप्तान विराज चतुर्वेदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत अरेरा अकादमी ने एकतरफा जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts