Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

US Israel Iran war : दुबई से इंदौर के डॉ. समीर शर्मा ने बताया हालात सामान्य, मॉल, मेट्रो सब चालू हैं

ईरान के दुबई पर हमलों की खबरों के बीच पीपुल्स अपडेट ने वहां फंसे भारतीय नागिरकों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि दुबई में कोई बम नहीं गिरे हैं, स्थिति सामान्य हैं। दुबई में ठहरे इंदौर के डॉ. समीर शर्मा से पीपुल्स अपडेट संवाददाता हेमंत नागले ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर कोई बम का वीडियो कहा जा रहा है तो वो फेक वीडियो है।
दुबई से इंदौर के डॉ. समीर शर्मा ने बताया हालात सामान्य, मॉल, मेट्रो सब चालू हैं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    इंदौर। दुबई में भारतीय और इंदौर के लोगों के फंसे होने पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन ये वीडियो सच्चाई बयां नहीं करते। इंदौर के डॉ. समीर शर्मा ने दुबई शहर और यूएई की पूरी स्थिति पर खुलकर बात की। पढ़िए उनसे हुई बातचीत के मुख्य अंश...
    Uploaded media

    पीपुल्स अपडेट : आप कहां हैं अभी ?

    डॉ. समीर शर्मा : मैं दुबई में हैं।

    पीपुल्स अपडेट : दुबई के क्या हालात हैं अभी ?

    डॉ. समीर शर्मा : काफी पैनिक क्रिएट किया जा रहा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। इनका डिफेंस सिस्टम इतना एडवांस है कि जितने भी ड्रोन या दूसरे हमले हुए हैं, वो सब आकाश में ही नष्ट कर दिए गए हैं। शारजाह या दूसरे शहर हैं वहां सिविल एरिया में कोई बम नहीं गिरे, कोई जनहानि नहीं हुइ। सिटी पूरी तरह से चालू है, मेट्रो ट्रेन चल रही है, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट खुले हुए हैं। सोशल मीडिया पर सख्ती है, भ्रमित करने वाले मैसेज, वीडियो नहीं भेज सकते। जनता मेच्योर है। वीडियो आ रहे हैं वो इंडियंस भेज रहे हैं, यहां इस सब की अनुमति नहीं है।

    पीपुल्स अपडेट : क्या दुबई के हालात सामान्य हैं?

    डॉ. समीर शर्मा : बिल्कल सामान्य हालात हैं।

    पीपुल्स अपडेट : पूर्व विधायक ने वीडियो डाला है...?

    डॉ. समीर शर्मा : उस वीडियो में जो दिखाया गया है, वह सही नहीं है, दरअसल एक टायर के गोदाम में आग लगी थी, वो उसका धुआं था। एक भी बम धरती से टच नहीं हुआ है।

    पीपुल्स अपडेट : दुबई पूरी तरह से सुरक्षित है?

    डॉ. समीर शर्मा : दुबई पूरी तरह से सुरक्षि है, यहां की सरकार और यहां के लोग बहुत मेच्योर है। एयरपोर्ट पर जितने लोग फंसे थे, उनके खाने-पीने का ख्याल रखा गया, सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। वाट्सऐप ग्रुप में हेल्प के लिए इंडियन तैयार हैं। यहां अच्छा माहौल हैं।

    पीपुल्स अपडेट : संजय शुक्ला द्वारा भेजे गए वीडियो की सच्चाई क्या है?

    डॉ. समीर शर्मा : शायद उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाई होगी, आज यहां के सब पेपर्स में भी आया है कि यहां टायर गोदाम में आग लगी थी।

    पीपुल्स अपडेट : क्या सभी रास्ते, हवाई और जलमार्ग बंद कर दिए गए हैं?

    डॉ. समीर शर्मा : हां एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। अब हवाई युद्ध होते हैं, इसलिए एहतियातन इसलिए एयरपोर्ट बंद हैं। कहीं जो मिसाइल या ड्रोन को इंटरसेप्ट किया तो उसका मलबा कहीं गिरा होगा शायद, लेकिन कुछ नष्ट हो गया है ऐसा कुछ नहीं है।

    पीपुल्स अपडेट : आपका दुबई क्यों जाना हुआ था?

    डॉ. समीर शर्मा : मैं बिजनेस मीटिंग के सिलसिले में दुबई आया हूं और 6 तारीख तक मेरी वापसी तय थी। उम्मीद कर रहे हैं कि एक-दो दिन में स्थिति बेहतर होंगी और सब सुचारु हो जाएगा।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts