People's Update
Sunday, March 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    होर्मुज संकट के बीच भारत कैसे पहुंच रहे है LPG से भरे जहाज?
    केरल: डॉ. वंदना दास हत्याकांड में दोषी शिक्षक को उम्रकैद, सर्जिकल कैंची से 27 वार कर ली थी जान
    Sikkim Earthquake: भूकंप के झटके से हिला सिक्किम! रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
    World Water Day: 'हम हर एक बूंद पानी को बचाने का संकल्प दोहराएं', पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
    रियाद पर दागी गई 3 मिसाइल, 1 इंटरसेप्ट, 2 सुनसान इलाके में गिरीं
    LPG कार्गो शिप ‘पिक्सिस पायनियर’ टेक्सास से न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंचा
    यूएई तट के पास कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया गया: UK
    अफग़ानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप
    परमाणु-शक्ति से लैस रॉयल नेवी की पनडुब्बी HMS Anson अरब सागर में पहुंची: ब्रिटिश मीडिया
    इजरायल: राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ईरानी मिसाइल हमले वाली जगह पहुंचे
    अंतर्राष्ट्रीय
    अमेरिका

    48 घंटे में होर्मुज खोलो वरना...ट्रंप का ईरान को आखिरी अल्टीमेटम, ईरान का जवाब- ‘जैसे को तैसा’ कार्रवाई करेंगे

    मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा। ईरान ने भी टिट-फॉर-टैट रणनीति अपनाने की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ें।
    Publish Date: 22 Mar 2026, 9:28 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      वॉशिंगटन डीसी। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव अब और गंभीर रूप ले चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि, अगर 'होर्मुज स्ट्रेट' को पूरी तरह से नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा। यह चेतावनी मिडिल ईस्ट के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गई है, क्योंकि 'होर्मुज स्ट्रेट' वैश्विक तेल आपूर्ति का एक अहम मार्ग है। यहां से दुनिया का लगभग 20% तेल गुजरता है।

      ट्रंप ने क्या लिखा

      राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज को नहीं खोलेगा, तो अमेरिका उनके सबसे बड़े पावर प्लांट पर हमला करेगा और उन्हें तबाह कर देगा। ट्रंप ने चेतावनी दी कि हमलों की शुरुआत ईरान के सबसे बड़े बिजली घर से की जाएगी।

      /img/10/1774151814455

      क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

      होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait Of Hormuz) को दुनिया की ऊर्जा की 'सिर की नस' माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के अनुसार, इस मार्ग का बंद होना वैश्विक तेल बाजार में सबसे बड़ी बाधा है। ईरान द्वारा इस मार्ग को बंद किए जाने से कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं। इसका असर सीधे तौर पर वैश्विक अर्थव्यवस्था और महंगाई पर पड़ रहा है।

      ट्रंप ने स्पष्ट किया कि, अमेरिका अकेले इस मार्ग की सुरक्षा नहीं करेगा। उनका कहना है कि, जो देश इसका उपयोग करते हैं, उन्हें इसकी सुरक्षा और निगरानी करनी चाहिए। अमेरिका केवल जरूरत पड़ने पर सहयोग करेगा।

      यह भी पढ़ें: महाजंग के बीच भारत की स्मार्ट रणनीति : अमेरिका से LPG की सप्लाई ने टाला बड़ा ऊर्जा संकट

      ईरान का जवाब- ‘जैसे को तैसा’

      ट्रंप की धमकियों के जवाब में ईरान ने साफ कहा है कि, वह 'टिट-फॉर-टैट' रणनीति अपनाएगा। ईरान के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फाघारी ने चेतावनी दी है कि, अगर उनके पावर प्लांट्स पर हमला किया गया, तो ईरान अमेरिका और इजरायल से जुड़े सभी ऊर्जा ढांचे, डिसेलिनेशन प्लांट्स और आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले करेगा।

      इसके अलावा, ईरान ने शनिवार रात इजरायल के डिमोना शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। यह शहर इजरायल के न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर के लिए जाना जाता है। हमले में लगभग 20 लोग घायल हुए।

      डिएगो गार्सिया पर ईरान का हमला 

      ईरान ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया। यह हमला लगभग 4,000 किलोमीटर की दूरी से किया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि ईरान के पास लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों की क्षमता है। इसके अलावा, ईरान का नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी हवाई हमले की चपेट में आया है। इस हमले ने क्षेत्र में तनाव और बढ़ा दिया है।

      [featured type="Featured"]

      अमेरिका और इजरायल की तैयारी

      इजरायल के सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर ने कहा है कि, इजरायल को युद्ध जारी रखना चाहिए। उन्होंने अराद में हुए हमले का दौरा किया और स्थानीय लोगों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, हम युद्ध में हैं और दुश्मन को कुचलने का अभियान जारी रखना होगा।

      हालांकि, ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका इस क्षेत्र में सैन्य अभियान धीरे-धीरे कम करने पर विचार कर रहा है, लेकिन साथ ही अतिरिक्त युद्धपोत और मरीन सैनिक भी तैनात किए गए हैं।

      विशेषज्ञ पाओलो वॉन शिराक का कहना है कि, ट्रंप के फैसले तेजी से बदलते रहते हैं, इसलिए यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि अगला कदम क्या होगा। ईरान के विशाल आकार और बड़ी आबादी को देखते हुए उसे पूरी तरह झुकाना आसान नहीं होगा।

      यह भी पढ़ें: अमेरिका का बड़ा यू-टर्न : भारत फिर खरीद सकेगा ईरानी तेल, बाजार में हलचल

      ईरान की कूटनीतिक पहल

      ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने भारत के प्रधानमंत्री PM मोदी से बात की और BRICS देशों से अपील की है कि, वे ईरान पर हो रहे हमलों को रोकने में भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि, मिडिल ईस्ट के देशों को मिलकर एक नया सुरक्षा सिस्टम बनाना चाहिए ताकि शांति और स्थिरता बनी रहे।

      संभावित वैश्विक असर

      अगर अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करता है, तो यह न केवल मिडिल ईस्ट में युद्ध को बढ़ा सकता है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा संकट को भी और गहरा सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, महंगाई और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बढ़ सकती है।

      [breaking type="Breaking"]

      ट्रंप का रणनीतिक संदेश

      ट्रंप की धमकी यह स्पष्ट करती है कि, अब अमेरिका कूटनीति की प्रतीक्षा नहीं कर रहा। अगले 48 घंटे यह तय करेंगे कि मिडिल ईस्ट में युद्ध विराम होगा या स्थिति और बिगड़ेगी। ट्रंप की रणनीति ईरान की अर्थव्यवस्था और नागरिक जीवन को प्रभावित करने की दिशा में है। अमेरिका के लिए होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और ईरान को नियंत्रण में लाना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि इसके लिए बड़े पैमाने पर सैनिकों की आवश्यकता हो सकती है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      US Israel Iran war

      Middle East conflict

      Strait of Hormuz

      Donald Trump

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      रामलला के दरबार में IPL 2026 से पहले मांगी जीत की दुआ

      आईपीएल 2026 से पहले LSG का आध्यात्मिक कदम!रामलला के दरबार में IPL 2026 से पहले मांगी जीत की दुआ

      रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला आगरा से गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

      ‘लॉरेंस जैसा बनना था…’रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला आगरा से गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

      बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद, नंदी हाल में बैठकर किया पूजन

      उज्जैन पहुंचे UP के डिप्टी CM और दिल्ली के मंत्री :बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद, नंदी हाल में बैठकर किया पूजन

      इंदौर अग्निकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई, ‘शव’ निकला सोफे का फोम

      इंदौर अग्निकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई, ‘शव’ निकला सोफे का फोम

      अमेरिका से LPG की सप्लाई ने टाला बड़ा ऊर्जा संकट

      महाजंग के बीच भारत की स्मार्ट रणनीति :अमेरिका से LPG की सप्लाई ने टाला बड़ा ऊर्जा संकट

      दो अग्निकांड, दो उद्योगपति, एक जैसी त्रासदी — “मानो या ना मानो”

      टी-प्वाइंट पर फिर हादसा: दो अग्निकांड, दो उद्योगपति, एक जैसी त्रासदी — “मानो या ना मानो”

      कौन करेगा अपने प्यार का इजहार और किसे मिलेगा प्यार में धोखा

      Aaj Ka Rashifal 22 March 2026:कौन करेगा अपने प्यार का इजहार और किसे मिलेगा प्यार में धोखा

      नवरात्र-हनुमान जयंती और रामनवमी के भंडारों पर ईंधन का संकट, कहीं लकड़ी कोयले का जुगाड़, तो कहीं कम हो गई भक्तों की संख्या

      युद्ध का असर :नवरात्र-हनुमान जयंती और रामनवमी के भंडारों पर ईंधन का संकट, कहीं लकड़ी कोयले का जुगाड़, तो कहीं कम हो गई भक्तों की संख्या

      ट्रीटमेंट प्लांट फेल! साफ पानी में घुला है माइक्रो प्लास्टिक का जहर, आईसीएमआर की स्टडी में खुलासा

      भोपाल :ट्रीटमेंट प्लांट फेल! साफ पानी में घुला है माइक्रो प्लास्टिक का जहर, आईसीएमआर की स्टडी में खुलासा

      तीन महीने देखेगी पति का व्यवहार तब लेगी निर्णय, बहू को लाने दिया था आवेदन

      सास की गारंटी के बाद ससुराल लौटी बहू :तीन महीने देखेगी पति का व्यवहार तब लेगी निर्णय, बहू को लाने दिया था आवेदन

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....