Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Power Cut Alert!भोपाल के इन 30 से ज्यादा इलाकों में कल बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते सप्लाई प्रभावित

भोपाल के करीब 35 इलाकों में मेंटेनेंस के चलते 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जानिए किन इलाकों में कब बंद रहेगी सप्लाई और पहले से करें जरूरी तैयारी।
भोपाल के इन 30 से ज्यादा इलाकों में कल बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर के करीब 35 इलाकों में मंगलवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण सप्लाई प्रभावित होगी।

इन इलाकों में रहेगा असर

दानिशकुंज, सेमरी, अमरावत, प्रोफेसर कॉलोनी, शिव नगर, सोनागिरी, छोला, इनायतपुर, कांकरिया समेत कई बड़े इलाके इस कटौती से प्रभावित रहेंगे।

समय से पहले निपटा लें जरूरी काम

बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरा कर लें।

समय अनुसार कटौती का शेड्यूल

सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक

भैंसाखेड़ी, मंडी बैरागढ़ और आसपास के इलाके।

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक

सिंगापुर सिटी कॉलोनी, दानिशकुंज, विराशा हाइट्स और आसपास के इलाके।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

यूनीहोम कॉलोनी, कांकरिया, इनायतपुर, सेमरी, इमलिया, देहरीकला, सुरैया नगर, अमरावत, प्रोफेसर कॉलोनी, कुम्हारपुरा, तोफखाना, यादवपुरा, रुस्तम परिसर, आम वाली बगिया, विद्या नगर, सुरेंद्र पैलेस, विद्या विहार और आसपास के इलाके।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

शिव नगर फेस-1, 2, 3 और 4, कल्पना नगर, सोनागिरी ए-सी सेक्टर, नवाब कॉलोनी, छोला और आसपास के इलाके।

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक

कोरल कसा, रीगल स्टेट, रॉयल होम्स, सुख सागर, बीडीए कॉलोनी और आसपास के इलाके।

मेंटेनेंस के चलते यह कटौती अस्थायी है। काम पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts