🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Hotel और Airport का Wi-Fi भी सुरक्षित नहीं! Microsoft ने Hackers को लेकर किया अलर्ट

Microsoft ने होटल, एयरपोर्ट और कॉन्फ्रेंस हॉल के गेस्ट Wi-Fi को लेकर साइबर सिक्योरिटी चेतावनी जारी की है। कंपनी के मुताबिक, हैकर्स फ्री Wi-Fi नेटवर्क के जरिए यूजर्स के पासवर्ड, संवेदनशील डेटा और डिवाइस को निशाना बना सकते हैं। ‘CaptiveCrunch’ कैंपेन में होटल नेटवर्क को निशाना बनाने की बात सामने आई है। जानिए इससे कैसे बचें और क्या सावधानी रखें।
Follow on Google News
Hotel और Airport का Wi-Fi भी सुरक्षित नहीं! Microsoft ने Hackers को लेकर किया अलर्ट

अगर आप होटल, एयरपोर्ट, रेस्टोरेंट या कॉन्फ्रेंस हॉल में मिलने वाले फ्री Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं, तो अब थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। आमतौर पर कैफे और बस स्टैंड जैसे खुले स्थानों के Wi-Fi को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, लेकिन अब बड़े होटलों और एयरपोर्ट के गेस्ट Wi-Fi को लेकर भी साइबर सिक्योरिटी अलर्ट सामने आया है। Microsoft ने चेतावनी दी है कि ऐसे Wi-Fi नेटवर्क का इस्तेमाल करने पर यूजर्स अनजाने में साइबर अपराधियों के निशाने पर आ सकते हैं।

फ्री Wi-Fi से क्यों रहें सावधान?

Microsoft के मुताबिक, हैकर्स दुनिया भर में होटल और दूसरे गेस्ट Wi-Fi नेटवर्क को निशाना बना रहे हैं। इन नेटवर्क के जरिए यूजर्स के पासवर्ड चुराने, मैलवेयर फैलाने और संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा सकती है। ऐसे में सिर्फ यह मान लेना कि किसी बड़े होटल या एयरपोर्ट का Wi-Fi सुरक्षित ही होगा, सही नहीं है।

‘CaptiveCrunch’ कैंपेन से बढ़ी चिंता

Microsoft Threat Intelligence टीम ने ‘CaptiveCrunch’ नाम के एक साइबर अटैक कैंपेन का पता लगाया है। कंपनी के अनुसार, मई 2026 की शुरुआत से होटल और दूसरे गेस्ट Wi-Fi नेटवर्क को निशाना बनाए जाने की गतिविधियां सामने आई हैं। Microsoft ने इस अभियान को रूस से जुड़े Midnight Blizzard हैकिंग ग्रुप से जोड़ा है, जिसे APT29 और Cozy Bear के नाम से भी जाना जाता है।

Tech News

होटल के Wi-Fi के होमपेज को बनाया जा रहा निशाना

हैकर्स खासतौर पर उन नेटवर्क को निशाना बना रहे हैं, जिनमें कनेक्ट होने के बाद यूजर के सामने एक कैप्टिव पोर्टल खुलता है। यह आमतौर पर होटल का लॉगिन या स्वागत वाला वेबपेज होता है। Microsoft के अनुसार, हमलावर DNS और HTTP ट्रैफिक में हेरफेर करके इस प्रक्रिया का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। यानी यूजर को लगता है कि वह होटल के आधिकारिक Wi-Fi से जुड़ रहा है, लेकिन इसी प्रक्रिया के दौरान उसे फर्जी पेज या खतरनाक लिंक की तरफ भेजा जा सकता है।

बिजनेस और कॉर्पोरेट यूजर्स भी निशाने पर

Microsoft के मुताबिक, इस अभियान में बड़े होटलों के बिजनेस और कॉर्पोरेट ग्राहकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे यूजर्स के डिवाइस में कंपनी से जुड़ा संवेदनशील डेटा मौजूद हो सकता है। अगर किसी डिवाइस पर साइबर अपराधियों का नियंत्रण हो जाता है, तो डेटा चोरी होने या दूसरे साइबर हमलों का खतरा बढ़ सकता है।

Microsoft ने क्या सलाह दी?

Microsoft ने लोगों को गेस्ट Wi-Fi नेटवर्क का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासतौर पर अनजान या असुरक्षित नेटवर्क से जुड़ने से बचना बेहतर है। अगर जरूरी न हो तो होटल, एयरपोर्ट या दूसरे सार्वजनिक स्थानों के फ्री Wi-Fi की जगह मोबाइल डेटा या पर्सनल हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित विकल्प हो सकता है।

5G के दौर में Wi-Fi को लेकर क्यों लें रिस्क?

आज ज्यादातर स्मार्टफोन में तेज 4G और 5G इंटरनेट उपलब्ध है। ऐसे में थोड़ी देर के इंटरनेट इस्तेमाल के लिए किसी अनजान फ्री Wi-Fi नेटवर्क से जुड़ने का जोखिम लेने की जरूरत नहीं है।

खासकर अगर आपको ऑनलाइन बैंकिंग, ईमेल, ऑफिस अकाउंट या संवेदनशील दस्तावेजों से जुड़ा काम करना है, तो सार्वजनिक Wi-Fi से बचना ज्यादा बेहतर है। इसलिए अगली बार होटल या एयरपोर्ट पर फ्री Wi-Fi देखकर तुरंत कनेक्ट करने से पहले एक बार जरूर सोचें- फ्री इंटरनेट के साथ साइबर रिस्क भी मिल सकता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts