Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर : मेडिकल छात्रा ने लगाई फांसी, हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला शव, नही मिला सुसाइड नोट

Follow on Google News
ग्वालियर : मेडिकल छात्रा ने लगाई फांसी, हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला शव, नही मिला सुसाइड नोट
ग्वालियर में एक मेडिकल छात्रा ने गजराराजा मेडिकल कॉलेज के जमुना हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका जयारोग्य अस्पताल (JAH) के न्यूरोलॉजी विभाग से डीएम की पढ़ाई कर रही थी। मौके से कोई सुसाईड नोट नही मिला है। फिल्हाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

स्टडी के बाद किया सुसाइड

हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने बताया कि शनिवार रात डॉ. रेखा ने खाना खाया, फिर स्टडी करने के बाद सोने चली गई। देर रात करीब 12 बजे जब क्लासमेट रूम में पहुंची तो देखा कि रेखा रेलिंग से बंधे फंदे पर लटकी हुई थीं। छात्रा ने फौरन हॉस्टल वॉर्डन को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही हॉस्टल प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ मौके पर पहुंचे।

बेटी का शव देख रो पड़े

घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच के बाद शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। डॉ. रेखा रघुवंशी (31) अशोकनगर की रहने वाली थी। रविवार सुबह पिता और भाई ग्वालियर पहुंचे, जहां बेटी का शव देखकर वे रो पड़े।

मौके से नही मिला सुसाइड नोट

डॉ. रेखा के भाई रोहित ने बताया कि शुक्रवार को उससे बातचीत हुई थी, लेकिन उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया गया है, जिससे जांच में मदद मिल सकती है।

मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश

महिला डॉक्टर की मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के एक पैनल से कराया जाएगा। पुलिस आसपास के लोगों और क्लास मेट्स से भी पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। ये भी पढ़ें- MP Weather Update : अप्रैल के पहले हफ्ते में ओले, बारिश और आंधी का अलर्ट, मौसम में होगा बड़ा बदलाव
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts