Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हिंदू युवतियों से शादी कर उन्हें देह व्यापार में उतारो,धर्म परिवर्तन के लिए पार्षद द्वारा दिए जा रहे थे लाखों रुपए -प्रकरण दर्ज

Follow on Google News
हिंदू युवतियों से शादी कर उन्हें देह व्यापार में उतारो,धर्म परिवर्तन के लिए पार्षद द्वारा दिए जा रहे थे लाखों रुपए -प्रकरण दर्ज
इंदौर -- कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी द्वारा लव जिहादियों का मसीहा बना हुआ है। ये हम नहीं, बल्कि वे दो मुस्लिम युवक कह रहे हैं, जिन्हें रात बजरंगियों ने पकड़ा। इनके कबूलनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दो मुस्लिम लव जिहादियों को पकड़ा। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने एक को 1 लाख व दूसरे को 2 लाख रुपए देकर कहा कि हिंदू युवतियों से शादी करो, उन्हें देह व्यापार के धंधे में उतारो। पकड़ाए लव जिहादी मुस्लिम युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बजरंग दल में आक्रोश है। दल ने मामले से जुड़े आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ बड़ी संख्या में सड़क पर उतरने की बात कही। बहरहाल, बजरंगियों द्वारा दोनों मुस्लिम जिहादियों को बाणगंगा पुलिस के सुपुर्द किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित लड़कियों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने साहिल पिता मोहम्मद आजम शेख निवासी मौनी बाबा आश्रम गली नं. 1 और अल्ताफ पिता मंजूर शाह निवासी गणेशधाम को कल सुपर कॉरिडोर पर हिंदू लड़की के साथ पकड़ा था। लड़की को रवाना करने के बाद दोनों मुस्लिम जिहादियों की जमकर खातिरदारी की और पूछताछ की तो साहिल ने बताया उसे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने 2 लाख रुपए देकर कहा कि हिंदू लड़की से शादी करो और देह व्यापार कराओ। वहीं दूसरे जिहादी अल्ताफ ने बताया उसे भी हिंदू लड़की से शादी करने के लिए अनवर कादरी ने 1 लाख रुपए दिए हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया लव जिहादी साहिल कार शोरूम में काम करता है, वहीं अल्ताफ पेंटर है। दोनों को पकड़कर बाणगंगा पुलिस के सुपुर्द किया गया। आज संबंधित युवती के बयान होंगे, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होगा। बजरंग दल ने आरोप लगाया कि पकड़ाए लव जिहादियों से पूछताछ में मिली जानकारी से साफ है कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी लव जिहादियों का मसीहा बन बैठा है और लाखों रुपए बांटकर हिंदू लड़कियों को शिकार बनवा रहा है। जो बने कर लेना, इस्लाम धर्म कबूल करवाऊंगी -  बजरंगियों ने बताया एक लव जिहादी के मोबाइल फोन में हिंदू युवती (प्रेमिका) की चैट खुली मिली। इसमें लव जिहादी किसी हिंदू युवक से बात करते हुए कह रहा है कि वह लड़की का बॉयफ्रेंड अयान लाला है और नरवल में रहता है। तुझसे जो बने कर लेना, युवती को को इस्लाम धर्म कबूल करवाऊंगा और तू मेरा कुछ नहीं… पाएगा। युवक ने ऐसा करने का कारण पूछा तो कहने लगा, हमारे धर्म में ऐसा ही लिखा है। फिर मैसेज पर कहने लगा तू इतना सब क्यों पूछ रहा है। तू संगठन का आदमी है, मुझे सब पता चल जाता है। तुम्हारे संगठन के आदमी मुझसे भी जुड़े हैं। साहिल और अल्ताफ के मोबाइल खंगालने पर हिंदू युवतियों के साथ महाकाल दर्शन के दौरान के फोटो भी मिले हैं। दोनों हिंदू युवतियों ने बजरंगियों के साथ पहुंचकर आरोपी मुस्लिम जिहादियों पर केस दर्ज कराया। उधर, बजरंग दल आरोपियों को संरक्षण देकर फंडिंग कर रहे पार्षद कादरी पर कार्रवाई के लिए अड़ा है। पुलिस का कहना है कि अनवर कादरी की भूमिका की जांच जारी चल रही है। पुष्टि के बाद कार्रवाई होगी। बातचीत करने के लिए मोबाइल भी दिलाया - युवती ने बताया कि वह पार्लर में काम करती है, जबकि लवजिहादी आरोपी अल्ताफ उसका पड़ोसी है। 2020 में आरोपी से मकान खरीदा था। पड़ोसी होने से जिहादी आरोपी अल्ताफ से बातचीत होती थी। उसने प्रेम का इजहार करते हुए कहा तुझसे शादी करना चाहता हूं। साथ ही बात करने के लिए कीपैड मोबाइल दिलाया। धर्म परिवर्तन कर ले, जितना बोलेगी उतना पैसा दूंगा -  वहीं, केयरटेकर का काम करने वाली हिंदू युवती ने आरोपी साहिल पिता मोहम्मद आजाद निवासी नरवल पर मौनी बाबा आश्रम के विरुद्ध दुष्कर्म, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पीड़ित युवती ने बताया कि पांच महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से लवजिहादी आरोपी साहिल खान से दोस्ती हुई थी। उस समय साहिल ने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस बीच 12 मई को आरोपी साहिल ने युवती को मिलने बुलाया और सांवेर रोड स्थित दोस्त के रूम पर लेकर गया। जहां साहिल मुझसे बोला कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, तुमसे शादी करूंगा, फिर जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाए। मैंने बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद युवती ने उससे दूरी बना ली। जबरदस्ती बुर्का तक पहनाया -  उसने बताया 30 मई को साहिल ने फिर विजय नगर स्थित 54 में कैफे पर मिलने बुलाया और फिर दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर लवजिहादी ने शांत करने के लिए पैसों का लालच दिया। आरोपी कहता था कि तू सिर्फ एक बार धर्म परिवर्तन कर ले, तुझे जितना बोलेगी उतना पैसा दूंगा। आरोपी ने हिंदू युवती को जबरदस्ती बुर्का तक पहनाया। दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया... बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपी अल्ताफ खान पिता मंजूर अली (20) निवासी मौनी बाबा आश्रम के पीछे सांवेर रोड बाणगंगा पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts