CG Breaking : सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 11 मजदूरों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार को बॉयलर फट गया है। इस घटना में 11 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं करीब 40 से ज्यादा लोगों के घायल हो गए हैं।
Follow on Google News
सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 11 मजदूरों की मौत, 40 से ज्यादा घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सक्ती । छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई में मंगलवार को वेदांता पॉवर प्लांट में बॉयलर फट गया। इससे 11 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में लगभग 40 लोग घायल बताए गए हैं। बॉयलर फटने के धमाके के बाद संयंत्र और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।

    /img/89/1776169077284

    घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग मौके पर पहुंच रहे हैं कई घायलों को अन्य जिले के अस्पताल  भेजा जा रहा है 

    कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मौके पर ही राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व किया। प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस, चिकित्सा दल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को तत्काल सक्रिय करते हुए घायलों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका समुचित उपचार जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि दुर्घटना के प्रत्येक पहलू की गहन एवं  जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

    राहत और बचाव कार्य जारी

    कलेक्टर ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की पूरी टीम तत्काल सक्रिय हो गई। प्राथमिकता के आधार पर घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।

    Twitter Post

    गंभीर घायलों का इलाज जारी

    जिला प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राहत एवं उपचार कार्यों में किसी प्रकार की कमी न हो। सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रखते हुए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया अब तक 11 लोगों की मृत्यु हो चुकी है कुछ गंभीर स्थिति में है जिनका इलाज जारी है और सभी परिस्थितियों का ध्यान रखा जा रहा है घायल मरीजों का उपचार पर भी निगरानी रखी जा रही है।

    पीएम मोदी ने शोक जताया 

    Twitter Post

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि इस दुर्घटना में मृतक प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है तथा घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts