Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NEET से लेकर कैंसर अस्पताल तक...भोपाल में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कई मुद्दों पर रखी राय

भोपाल में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम मंदिर दान विवाद पर दोषियों को महादंड मिलने की बात कही। उन्होंने 2027 तक बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल शुरू होने का ऐलान किया। उनका दावा है कि इस अस्पताल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। साथ ही इंडोनेशिया के मुसलमानों का उदाहरण देते हुए सामाजिक सौहार्द, संस्कार, नीट पेपर लीक और अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय रखी।
भोपाल में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कई मुद्दों पर रखी राय

भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को भोपाल के हबीबगंज स्थित एक कैंसर हीलर सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवा, राम मंदिर दान विवाद, सामाजिक सौहार्द और देश के कई समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क इलाज कराना सबसे बड़ा धर्म है। साथ ही घोषणा की कि वर्ष 2027 तक बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल शुरू हो जाएगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

गरीबों की सेवा सबसे बड़ा धर्म

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति का इलाज कर उसके चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज के सक्षम लोग जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं। उनका कहना था कि बागेश्वर धाम स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है और भविष्य में कैंसर अस्पताल भी इसी उद्देश्य से शुरू किया जाएगा।

राम मंदिर दान विवाद पर बोले- दोषियों को मिलेगा महादंड

राम मंदिर दान और कथित चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इस घटना से करोड़ों राम भक्तों की आस्था और सनातन परंपरा से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंदिर का मामला नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज के विश्वास का विषय है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के धाम में रहकर ऐसा करने वालों को महादंड मिलेगा। संघ और चंपत राय का नाम सामने आने तथा एफआईआर दर्ज नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। फिलहाल एसआईटी और जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं, इसलिए उन्हें निष्पक्ष तरीके से अपना काम करने देना चाहिए।

Twitter Post

मंदिरों के प्रबंधन पर भी रखी राय

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि धर्म विरोधी ताकतें ऐसा माहौल बना रही हैं, जिससे मंदिरों और संतों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका मानना है कि मंदिरों का संचालन और सेवा ऐसे लोगों के हाथ में होनी चाहिए, जो सनातन परंपरा, वैष्णव परंपरा और भगवान के प्रति पूरी निष्ठा रखते हों।

भारत के मुसलमानों को दिया इंडोनेशिया का उदाहरण

सामाजिक सौहार्द पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमानों को इंडोनेशिया जाकर वहां का माहौल देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वहां पांच वक्त की नमाज पढ़ने वाले लोग दीपावली भी मनाते हैं और रामकथा में भी शामिल होते हैं।

Breaking News

सिया-केतन केस पर बोले- अपराध की जड़ संस्कारों की कमी

पुणे के चर्चित सिया-केतन केस पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बढ़ते अपराधों के पीछे संस्कारों की कमी सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि कानून केवल अपराधियों को सजा दे सकता है, लेकिन समाज को सही दिशा अच्छे संस्कार ही देते हैं। यह घटना नासमझी और प्रेम के अंधेपन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रेम करना गलत नहीं है, लेकिन माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं होता और

नीट पेपर लीक पर दिया संक्षिप्त जवाब

नीट पेपर लीक मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस विषय पर वह पहले भी अपनी राय रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि देशहित में जो भी फैसला होगा, वही सबसे बेहतर माना जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Anant Ambani@Tirupati : तिरुपति देवस्थानम को अनंत अंबानी ने दान की 27.5 करोड़ की 25 इलेक्ट्रिक बसें

राजनीति नहीं, धर्मनीति हमारा विषय

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और राजनीतिक सवालों पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि राजनीति हमारा विषय नहीं है, धर्मनीति हमारा विषय है। हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान पर हमसे कुछ भी पूछिए, हम अपनी बात रखेंगे, लेकिन राजनीतिक विवादों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts