PlayBreaking News

ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से राहत :TMC के फ्रीज बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी, पर रहेगी एक शर्त..!

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC)के गुट को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने तीन बैंक खातों से प्रतिदिन के खर्चों के लिए पैसे निकालने की मंजूरी दे दी है। हालांकि इसके लिए एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की गई है।
Follow on Google News
TMC के फ्रीज बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी, पर रहेगी एक शर्त..!
ममता बनर्जी फाइल फोटो

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ममता बनर्जी गुट को बड़ी राहत देते हुए पार्टी के तीन फ्रीज बैंक खातों से दैनिक खर्चों के लिए धन निकालने की अनुमति दे दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि निकासी एक विशेष अधिकारी (स्पेशल ऑफिसर) की निगरानी में होगी। यह आदेश पार्टी के नियमित प्रशासनिक और संगठनात्मक कार्य प्रभावित न हों, इसे ध्यान में रखते हुए दिया गया है।

साइबर शिकायत के बाद खाते हुए थे फ्रीज 

दरअसल, 18 जून को बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर तीनों बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इन खातों का इस्तेमाल कथित तौर पर अपराध से अर्जित धन रखने के लिए किया गया। इसके बाद जांच एजेंसियों ने खातों में होने वाले सभी लेनदेन पर रोक लगा दी थी।

ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन में बनी 'हनीमून सुइट्स'! AC कोच में फूलों-गुब्बारों से हुई सजावट, रेलवे ने लिया बड़ा एक्शन

440 करोड़ रुपए के लेनदेन की जांच जारी 

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जांच कर रहा है। एजेंसी ने करीब 440 करोड़ रुपये से जुड़े बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल शुरू की है। जांच के दौरान कई स्थानों पर छापेमारी की गई, जिनमें एक निजी एविएशन कंपनी का कार्यालय भी शामिल है। यह मामला विधानसभा चुनाव के बाद सामने आए विवादित वित्तीय लेनदेन से जुड़ा माना जा रहा है।

चुनाव के बाद बढ़ा सियासी विवाद 

विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी में आंतरिक विवाद खुलकर सामने आया और पार्टी दो गुटों में बंट गई। 19 सांसदों के बागी होने के बाद मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया। बागी नेताओं में काकोली घोष, शताब्दी रॉय, बापी हलदर, सायोनी घोष और यूसुफ पठान जैसे नाम शामिल हैं। चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Khamenei Funeral: आज खत्म होगी खामेनेई की अंतिम यात्रा, मशहद में होंगे सुपुर्द-ए-खाक, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts