Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

24-25 अगस्त को कांवड़ियों की भारी भीड़ का अलर्ट, सीहोर स्टेशन पर ट्रेन नंबर, नाम और समय की पूरी सूची जारी

कांवड़ यात्रा में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे ने सीहोर स्टेशन से मक्सी-उज्जैन और भोपाल दिशा में आने-जाने वाली ट्रेनों की विस्तृत समय-सारणी जारी की है।
Follow on Google News
कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे ने संभाली कमान

सीहोर। 24-25 अगस्त को प्रस्तावित कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के बीच अब रेल यात्रियों के लिए भी पूरा रोडमैप सामने आ गया है। रेलवे ने सीहोर स्टेशन से मक्सी-उज्जैन और भोपाल की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों की विस्तृत सूची जारी की है। इसमें ट्रेन नंबर, गाड़ी का नाम, सीहोर में आगमन-प्रस्थान का समय और संचालन दिवस तक की जानकारी दी गई है।

कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सूची इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यात्रा के दौरान सीहोर स्टेशन पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रहने की संभावना है। ऐसे में मनमाने ढंग से स्टेशन पहुंचने के बजाय यात्री पहले से अपनी ट्रेन और समय तय कर सकेंगे। रेलवे की ओर से जारी विवरण में दैनिक ट्रेनों के साथ सप्ताह के निर्धारित दिनों में चलने वाली ट्रेनों को भी अलग-अलग दर्शाया गया है।

सीहोर से मक्सी/उज्जैन की ओर जाने वाली ट्रेनों की सूची

17605 काचीगुड़ा–भगत की कोठी — सीहोर आगमन 01:41 बजे, प्रस्थान 01:43 बजे, प्रतिदिन।

20413 वाराणसी–इंदौर जंक्शन — आगमन 04:58 बजे, प्रस्थान 05:00 बजे, बुधवार एवं शुक्रवार।

18234 बिलासपुर–इंदौर जंक्शन — आगमन 05:16 बजे, प्रस्थान 05:18 बजे, प्रतिदिन।

22192 जबलपुर–इंदौर जंक्शन — आगमन 06:08 बजे, प्रस्थान 06:10 बजे, प्रतिदिन।

19422 पटना–अहमदाबाद — आगमन 06:19 बजे, प्रस्थान 06:21 बजे, बुधवार।

59320 भोपाल–उज्जैन — आगमन 07:16 बजे, प्रस्थान 07:18 बजे, प्रतिदिन।

12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–डॉ. अंबेडकर नगर — आगमन 08:38 बजे, प्रस्थान 08:39 बजे, प्रतिदिन।

19344 नयनपुर–इंदौर जंक्शन — आगमन 09:01 बजे, प्रस्थान 09:03 बजे, प्रतिदिन।

20843 बिलासपुर–भगत की कोठी — आगमन 09:24 बजे, प्रस्थान 09:26 बजे, मंगलवार एवं बुधवार।

11703 रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर — आगमन 09:50 बजे, प्रस्थान 09:51 बजे, सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार।

19322 पटना–इंदौर जंक्शन — आगमन 09:45 बजे, प्रस्थान 09:47 बजे, मंगलवार।

19340 भोपाल–दाहोद — आगमन 13:29 बजे, प्रस्थान 13:31 बजे, प्रतिदिन।

19712 भोपाल–जयपुर — आगमन 17:16 बजे, प्रस्थान 17:18 बजे, प्रतिदिन।

19490 गोरखपुर–अहमदाबाद — आगमन 17:28 बजे, प्रस्थान 17:30 बजे, सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार।

19324 भोपाल–डॉ. अंबेडकर नगर — आगमन 17:45 बजे, प्रस्थान 17:47 बजे, प्रतिदिन।

12967 चेन्नई सेंट्रल–जयपुर — आगमन 18:47 बजे, प्रस्थान 18:49 बजे, सोमवार एवं बुधवार।

19714 कुरनूल सिटी–जयपुर — आगमन 18:47 बजे, प्रस्थान 18:49 बजे, मंगलवार।

11464 जबलपुर–वेरावल — आगमन 21:01 बजे, प्रस्थान 21:03 बजे, मंगलवार से रविवार।

22674 माननारगुडी–जोधपुर — आगमन 22:26 बजे, प्रस्थान 22:28 बजे, मंगलवार।

19304 भोपाल–इंदौर जंक्शन — आगमन 23:51 बजे, प्रस्थान 23:52 बजे, प्रतिदिन।


भोपाल जाने वाले यात्रियों के लिए भी पूरा शेड्यूल

कांवड़ यात्रा के बाद भोपाल लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीहोर से भोपाल दिशा में जाने वाली ट्रेनों की भी पूरी जानकारी जारी की गई है। यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर और समय इस प्रकार है।

11704 डॉ. अंबेडकर नगर–रीवा — सीहोर आगमन 00:31 बजे, प्रस्थान 00:33 बजे, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार।

19303 इंदौर–भोपाल — आगमन 03:36 बजे, प्रस्थान 03:38 बजे, प्रतिदिन।

11463 वेरावल–जबलपुर — आगमन 05:22 बजे, प्रस्थान 05:24 बजे, सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार।

11465 वेरावल–जबलपुर — आगमन 05:22 बजे, प्रस्थान 05:24 बजे, मंगलवार एवं रविवार।

12970 जयपुर–कोयंबटूर — आगमन 06:14 बजे, प्रस्थान 06:16 बजे, बुधवार।

12976 जयपुर–मैसूर — आगमन 06:14 बजे, प्रस्थान 06:16 बजे, मंगलवार एवं गुरुवार।

19323 डॉ. अंबेडकर नगर–भोपाल — आगमन 09:30 बजे, प्रस्थान 09:32 बजे, प्रतिदिन।

19711 जयपुर–भोपाल — आगमन 09:50 बजे, प्रस्थान 09:52 बजे, प्रतिदिन।

20414 इंदौर–वाराणसी — आगमन 13:15 बजे, प्रस्थान 13:17 बजे, बुधवार एवं शुक्रवार।

19339 दाहोद–भोपाल — आगमन 14:14 बजे, प्रस्थान 14:16 बजे, प्रतिदिन।

17606 भगत की कोठी–काचीगुड़ा — आगमन 15:19 बजे, प्रस्थान 15:21 बजे, प्रतिदिन।

12919 डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा — आगमन 16:10 बजे, प्रस्थान 16:11 बजे, प्रतिदिन।

19343 इंदौर–नयनपुर — आगमन 16:23 बजे, प्रस्थान 16:25 बजे, प्रतिदिन।

19313 इंदौर–पटना — आगमन 17:26 बजे, प्रस्थान 17:28 बजे, सोमवार एवं बुधवार।

20846 बीकानेर–बिलासपुर — आगमन 18:33 बजे, प्रस्थान 18:35 बजे, मंगलवार एवं रविवार।

19489 अहमदाबाद–गोरखपुर — आगमन 19:14 बजे, प्रस्थान 19:16 बजे, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार।

59319 उज्जैन–भोपाल — आगमन 20:08 बजे, प्रस्थान 20:10 बजे, प्रतिदिन।

18233 इंदौर–बिलासपुर — आगमन 20:18 बजे, प्रस्थान 20:20 बजे, प्रतिदिन।

22191 इंदौर–जबलपुर — आगमन 22:26 बजे, प्रस्थान 22:28 बजे, प्रतिदिन।

ट्रेन पकड़ने से पहले एक बार समय जरूर जांचें

रेलवे की सूची में कई ऐसी ट्रेनें हैं, जिनका संचालन सप्ताह के चुनिंदा दिनों में होता है। इसलिए श्रद्धालुओं को केवल ट्रेन का समय देखकर स्टेशन पहुंचने के बजाय ट्रेन नंबर, नाम और संचालन दिवस की पुष्टि करने की सलाह दी गई है। इससे स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन नहीं मिलने जैसी स्थिति से बचा जा सकेगा।

भीड़ में जल्दबाजी पड़ी भारी तो बिगड़ सकता है सफर

कांवड़ यात्रा के दौरान स्टेशन पर भीड़ बढ़ने की संभावना के बीच श्रद्धालुओं से धक्का-मुक्की और जल्दबाजी से बचने की अपील की गई है। यात्रियों को अपने सामान, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने तथा प्लेटफॉर्म पर निर्धारित सुरक्षित स्थान पर ही खड़े रहने की सलाह दी गई है।

समय से पहले स्टेशन पहुंचना होगा सबसे सुरक्षित विकल्प

भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए बेहतर होगा कि वे ट्रेन के निर्धारित समय से पहले सीहोर स्टेशन पहुंचें। विशेषकर देर रात और तड़के चलने वाली ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है।

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत्रि...Read More

Latest Posts