Malaika Arora Father Death : मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी, बांद्रा स्थित घर से लगाई छलांग

मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। 67 साल के अनिल ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आयशा मैनॉर की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के घर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि अनिल अरोड़ा पिछले कुछ समय से बीमार थे।
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार (11 सितंबर) सुबह करीब 9 बजे की है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा में अपने घर की छल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
अरबाज की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री भी मलाइका के घर पहुंच गई हैं। बिल्डिंग के बाहर मुंबई पुलिस का कड़ा पहरा लगा हुआ है। वहीं अर्जुन कपूर भी अनिल अरोड़ा के घर पहुंचे।
मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसे बाबा अस्पताल में रखा गया है। मलाइका भी पिता के निधन की खबर मिलते ही पुणे से मुंबई पहुंची।