PlayBreaking News

IPL 2026 :IPL पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, चेन्नई छठे स्थान पर, मुंबई की राह मुश्किल

ऑरेंज कैप की दौड़ में फिलहाल केएल राहुल 433 रनों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। हालांकि आज के मुकाबलों में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासन के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका होगा।
Follow on Google News
IPL पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, चेन्नई छठे स्थान पर, मुंबई की राह मुश्किल
Image Courtesy : CSK/X

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस हार ने मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है, दूसरी ओर CSK ने इस सीजन में दूसरी बार मुंबई को हराया है। जिसका पूरी फायदा चेन्नई को मिला है और अब टीम प्लेऑफ में जाने की रेस में अब भी बनी हुई है।
IPL के मौजूदा सीजन में चेन्नई ने शानदार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई है। CSK ने मुंबई को हराकर दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ दिया और अब टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है।

चेन्नई की वापसी, मुंबई संकट में

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम ने अब तक 9 मैचों में 4 जीत दर्ज की हैं और 8 अंकों के साथ छठे नंबर पर है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को सीजन की 7वीं हार झेलनी पड़ी है। मुंबई ने 9 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं, जिससे उसकी प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है।
गणित के हिसाब से अगर मुंबई अपने सभी बाकी मैच जीतती है, तो वह 14 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन पिछले सीजनों के रिकॉर्ड को देखते हुए इतने अंक प्लेऑफ के लिए पर्याप्त नहीं माने जाते।

यह भी पढ़ें: Women's T20 World Cup 2026 : भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को फिर कप्तानी; जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

IPL में आज डबल हेडर मुकाबले

रविवार को IPL में दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच KKR और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला GT और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। ऐसे में आज के मैच में जीतने वाली टीमें भी पॉइंट्स टेबल के क्रम को बलद सकती है।

KKR के लिए हर मैच अहम

कोलकाता टीम वापसी की कोशिश में है और लगातार दो मैच जीतकर आत्मविश्वास में है। टीम ने अब तक 8 में से केवल 2 मैच जीते हैं, इसलिए उसे बाकी बचे सभी मुकाबले जीतने होंगे। एक भी हार उसे प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर कर सकती है।

यह भी पढ़ें: IPL Orange and Purple Cap : विराट कोहली, गिल नहीं इस बल्लेबाज के पास है ऑरेंज कैप, गेंदबाजी में भुवी का जलवा

हैदराबाद प्लेऑफ के करीब

हैदराबाद की टीम शानदार फॉर्म में है। 9 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ टीम तीसरे स्थान पर है। कप्तान Pat Cummins की अगुवाई में टीम के पास आज जीत के साथ टॉप पर पहुंचने का मौका है।

गुजरात टाइटंस 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है। वहीं पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ टेबल टॉपर है और सबसे मजबूत दावेदार नजर आ रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम आज जीत दर्ज कर प्लेऑफ के और करीब पहुंच सकती है।

राहुल ऑरेंज कैप के टॉप बैटर

ऑरेंज कैप की दौड़ में फिलहाल केएल राहुल 433 रनों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। हालांकि आज के मुकाबलों में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासन के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका होगा। कुल मिलाकर IPL का रोमांच अपने चरम पर है और हर मैच के साथ प्लेऑफ की तस्वीर और साफ होती जा रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts