PlayBreaking News

Women's T20 World Cup 2026 :भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को फिर कप्तानी; जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। हरमनप्रीत कौर कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान बनाई गई हैं। टीम में नंदनी शर्मा को पहली बार मौका मिला है। भारत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। टूर्नामेंट 12 जून से इंग्लैंड में खेला जाएगा।
Follow on Google News
भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को फिर कप्तानी; जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

आईसीसी वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट अगले महीने शुरू होगा और इस बार टीम इंडिया की नजरें अपना पहला T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर हैं।

हरमनप्रीत कौर को फिर मिली कप्तानी

मुंबई में हुई चयन समिति की बैठक में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।

बैटिंग और बॉलिंग मजबूत

टीम के बल्लेबाजी क्रम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह पर रहेगी।

नंदनी शर्मा को पहली बार मौका

चंडीगढ़ की तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को पहली बार टीम में जगह मिली है। उन्होंने WPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 विकेट लिए थे।

इसके अलावा यास्तिका भाटिया और राधा यादव की टीम में वापसी हुई है, जबकि अनुष्का शर्मा, उमा छेत्री और काशवी गौतम को बाहर रखा गया है।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में रिकॉर्डों की बारिश : हैदराबाद का ऐतिहासिक चेज, 200+ रनचेज का नया कीर्तिमान, नमन की गलतियां पड़ी भारी

वर्ल्ड कप से पहले खेलेगी सीरीज

यह टीम वर्ल्ड कप से पहले तीन मैचों की T20 सीरीज भी खेलेगी। इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेगी, जहां एक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। यह टेस्ट मुकाबला लॉर्ड्स में होगा।

12 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होगा और फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित होगा, जिसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी।

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को आई हैमस्ट्रिंग चोट! कंधों के सहारे मैदान से बाहर, IPL 2026 से बाहर होने का खतरा?

ग्रुप-ए में भारत

भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड से होगा।

टीम इंडिया का शेड्यूल

14 जून: भारत vs पाकिस्तान (बर्मिंघम)

17 जून: भारत vs नीदरलैंड (लीड्स)

21 जून: भारत vs साउथ अफ्रीका (मैनचेस्टर)

25 जून: भारत vs बांग्लादेश (मैनचेस्टर)

28 जून: भारत vs ऑस्ट्रेलिया (लॉर्ड्स, लंदन)

भारतीय टीम (स्क्वॉड)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा और राधा यादव।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts