Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 8 मौतें, 12 लोग अभी भी मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Follow on Google News
महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 8 मौतें, 12 लोग अभी भी मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट की खबर सामने आई है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक पांच लोगों का रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास इलाके के लोग इससे दहल गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन के साथ राहत एवं बचाव की टीमें मौके पर पहुंच गई। हालांकि, अभी तक ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में यह ब्लास्ट हुआ है। इसके नीचे 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। दो लोगों को निकाल लिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट शुक्रवार सुबह हुआ है। ब्लास्ट की आवाज 4-5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना की वीडियो सामने आया है। इसके नीचे 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। दो लोगों को निकाल लिया गया है। फैक्ट्री में एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि लोहे के बड़े-बड़े टुकड़े दूर तक जा गिरे।

इलाके में मचा हड़कंप

भंडारा के कलेक्टर संजय कोल्टे के मुताबिक, ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री की छत ढह गई है, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। इलाके में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

देखें तस्वीरें...

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts