महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पर जानलेवा हमला, तीन शिष्या भी घायल; आशीर्वाद लेने के बहाने रुकवाई कार, गहने भी लूटे

प्रयागराज। महाकुंभ मेला के अन्न क्षेत्र में गुरुवार देर रात किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि और उनके तीन शिष्यों पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल कल्याणीनंद गिरि एवं उनके शिष्यों को मेला क्षेत्र के सेक्टर दो में बने एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमले में चार लोग घायल हुए हैं, सभी का इलाज जारी है[/caption]
आशीर्वाद लेने के बहाने कार रुकवाई, गहने भी लूटे
जानकारी के मुताबिक, 5 से 6 हमलावरों ने आशीर्वाद लेने के बहाने महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि की कार को रुकवाया। जैसे ही महामंडलेश्वर कार से उतरीं, तभी अचानक हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद हमलावरों ने गहने भी लूट लिए। चीख-पुकार सुनने के बाद लोग मौके पर पहुंचे। [caption id="attachment_152330" align="aligncenter" width="600"]
हमले में चार लोग घायल हुए हैं, सभी का इलाज जारी है[/caption]











