Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में अब तक 34 करोड़ ने लगाई डुबकी, बसंत पंचमी पर कड़ी व्यवस्था; प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों की NO एंट्री

Follow on Google News
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में अब तक 34 करोड़ ने लगाई डुबकी, बसंत पंचमी पर कड़ी व्यवस्था; प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों की NO एंट्री
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आज 21वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 34.57 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। 3 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के लिए तीर्थनगरी प्रयागराज में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। 2 से 4 फरवरी तक प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद करने के साथ ही VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही हेलिकॉप्टर से भीड़ और सुरक्षा की निगरानी की जा रही है। सभी रेलवे स्टेशनों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। एक साइड से श्रद्धालु आएंगे तो दूसरी साइड से निकासी होगी।

4 फरवरी तक के लिए नई गाइडलाइन:

आज से 4 फरवरी तक श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के बाहर पार्किंग में लगाने होंगे। इसके बाद वे शटल बस या पैदल घाटों तक जा सकेंगे। बड़ी और छोटी गाड़ियों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सभी रेलवे स्टेशनों पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक दिशा में श्रद्धालु आएंगे और दूसरी दिशा से वे बाहर निकल सकेंगे।

बसंत पंचमी पर विशेष स्नान का मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल बसंत पंचमी 2 फरवरी को सुबह 11:54 बजे शुरू होगी और 3 फरवरी को सुबह 9:35 बजे समाप्त होगी।
  • उदय तिथि के अनुसार, बसंत पंचमी का स्नान 3 फरवरी को किया जाएगा।
  • स्नान और दान के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग 3 फरवरी को सुबह 7:09 बजे से रात 12:52 बजे तक रहेगा।
  • रवि योग 3 फरवरी को रात 12:52 बजे से सुबह 7:08 बजे तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 3 फरवरी को सुबह 5:24 बजे से 6:16 बजे तक होगा।
  • अमृत काल रात 8:24 बजे से 9:53 बजे तक रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त 3 फरवरी को दोपहर 12:13 बजे से 12:57 बजे तक रहेगा।

भगदड़ के बाद महाकुंभ मेले में 5 बड़े बदलाव

  • मेला क्षेत्र पूरी तरह नो-व्हीकल जोन : सभी प्रकार के वाहनों का मेला क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
  • मेला प्रशासन की ओर से VVIP पास रद्द : किसी भी विशेष पास के जरिए वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • मेला क्षेत्र में रास्ते किए गए वन-वे : श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए एक तरफा मार्ग व्यवस्था लागू की गई है। जिसके तहत श्रद्धालुओं को एक मार्ग से एंट्री मिलेगी और वो दूसरे रास्ते से बाहर आ सकेंगे।
  • वाहनों की एंट्री पर रोक : प्रयागराज से सटे जिलों से आने वाले वाहनों को जिले की सीमा पर रोका जा रहा है।
  • 4 फरवरी तक सख्त प्रतिबंध : बसंत पंचमी का स्नान संपन्न होने तक सख्त प्रतिबंध लागू रहेंगे> शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

महाकुंभ अमृत स्नान तिथियां

  • मकर संक्रांति  14 जनवरी 2025 के दिन पहला अमृत स्नान हो चुका।
  • मौनी अमावस्या – 29 जनवरी 2025 के दिन दूसरा अमृत स्नान होगा।
  • बसंत पंचमी  3 फरवरी 2025 के दिन तीसरा अमृत स्नान होगा।
  • माघ पूर्णिमा  12 फरवरी 2025 के दिन चौथा अमृत स्नान होगा।
  • महाशिवरात्रि – 26 फरवरी 2025 के दिन आखिरी अमृत स्नान होगा।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts