Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दो मासूमों की कुएं में मौत, मां का पेड़ पर शव… मायके-ससुराल के अलग-अलग दावों से उलझी कहानी

टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक घटना सामने आई। 25 वर्षीय रश्मि कुशवाहा का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि उसके छह वर्षीय बेटी पूर्वी और चार वर्षीय बेटे हार्दिक के शव पास के कुएं से बरामद हुए। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
दो मासूमों की कुएं में मौत, मां का पेड़ पर शव… मायके-ससुराल के अलग-अलग दावों से उलझी कहानी

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 25 वर्षीय महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि कुछ दूरी पर स्थित कुएं से उसके दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।मृतकों की पहचान राहुल कुशवाहा की पत्नी रश्मि कुशवाहा (25), छह वर्षीय बेटी पूर्वी कुशवाहा और चार वर्षीय बेटे हार्दिक कुशवाहा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर दिगौड़ा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए आरोप

रश्मि के पिता चैनू कुशवाहा, निवासी बैरबार थाना जतारा और उसके भाई देशपत कुशवाहा ने रश्मि के पति राहुल और ससुर कनछेदी कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता का कहना है कि राहुल उनकी बेटी के साथ कथित तौर पर लगातार मारपीट करता था। परिजनों के मुताबिक, 17 अगस्त को भी रश्मि के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी। परिजनों ने घटना के पीछे घरेलू विवाद और प्रताड़ना को लेकर जांच की मांग की है।

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: 9 मौतों के बाद सामने आया काला चिट्ठा, 61 चालान ने खोली सिस्टम की पोल

ससुर ने बताया पति-पत्नी के बीच विवाद

वहीं, रश्मि के ससुर कनछेदी कुशवाहा ने घटना को पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया है। उनका कहना है कि रश्मि और उसके पति राहुल के बीच अक्सर विवाद होता था। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले रश्मि ने कथित तौर पर कीटनाशक पदार्थ का सेवन किया था। ससुर के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 4 बजे रश्मि दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई थी। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने तलाश की। कुछ समय बाद दोनों बच्चों के शव कुएं में मिले, जबकि रश्मि का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पाया गया।

धमतरी में आसमानी आफत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, 3 गंभीर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति

थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों और ससुराल पक्ष की ओर से बताए गए घटनाक्रम, दोनों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की जांच और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला और उसके दोनों बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts