Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Narsinghpur News :तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में EOW का छापा, 30 हजार की रिश्वत लेते रीडर ट्रैप

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रीडर सौरभ यादव को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया। कॉलोनाइजर से रिश्वत मांगने की शिकायत पर डीएसपी धामी के नेतृत्व में छापा मारा गया।
तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में EOW का छापा, 30 हजार की रिश्वत लेते रीडर ट्रैप

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय में गुरुवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। EOW की टीम ने डीएसपी धामी के नेतृत्व में छापा मारकर रीडर बाबू सौरभ यादव को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया। 

जानकारी के मुताबिक, तेंदूखेड़ा के एक कॉलोनाइजर से काम के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद EOW ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को पैसे लेते समय पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय में जांच शुरू कर दी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद राजस्व कार्यालय में हड़कंप मच गया। EOW की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts