Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंडला में घर की बाड़ी में घुसा बाघ का रेस्क्यू, महिला पर हमले के बाद वन विभाग ने बढ़ाई थी निगरानी

मंडला के ग्राम अरौली में घर की बाड़ी में घुसे बाघ का वन विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। बाघ के मौजूद होने की सूचना सुबह करीब 5 बजे मिली, जिसके बाद वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र को सुरक्षित कर ग्रामीणों को सतर्क किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आवश्यक अनुमति के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
मंडला में घर की बाड़ी में घुसा बाघ का रेस्क्यू, महिला पर हमले के बाद वन विभाग ने बढ़ाई थी निगरानी
मंडला में घर की बाड़ी में घुसा बाघ का रेस्क्यू

मंडला। उपसंचालक बफर जोन अमिता के.बी., वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल, सहायक संचालक सिझौरा आशीष कुमार पाण्डेय और सहायक वन संरक्षक अर्चना नारनौरे के मार्गदर्शन में खटिया परिक्षेत्र की रेस्क्यू टीम और वन विभाग के अमले ने बाघ को सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू अभियान में कई विभागों का रहा सहयोग 

रेस्क्यू अभियान में थाना खटिया, थाना टाटरी का पुलिस बल, हॉक फोर्स, राजस्व विभाग और स्थानीय ग्रामीणों का भी सहयोग रहा। संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।

ये भी पढ़ें: 30 साल बाद रहस्यमयी बीमारी की पहचान, 40 की उम्र में मरीज को मोयामोया डिजीज

महिला पर हमले के बाद बढ़ाई गई थी निगरानी

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर की रात करीब 10:15 बजे ग्राम अरौली में खुले स्थान पर सो रही 46 वर्षीय रमली बाई पर बाघ ने हमला कर दिया था। घायल महिला को वन विभाग ने तत्काल बम्हनी बंजर अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल मंडला और बाद में बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। महिला का उपचार जारी है। वन विभाग द्वारा उन्हें नियमानुसार तत्कालिक सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई। घटना के बाद अरौली और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाई गई थी। रात्रि गश्त के लिए विशेष दल गठित कर बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

Breaking News

बाघ को मुक्की क्वारन्टाइन सेंटर भेजा

रेस्क्यू किए गए बाघ को वन्यप्राणी चिकित्सक की निगरानी में मुक्की स्थित क्वारन्टाइन सेंटर भेजा गया है। यहां उसके स्वास्थ्य और व्यवहार की जांच की जाएगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात में अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने और बाघ दिखाई देने पर उसके पास नहीं जाने और तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। 

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts