Peoples Update Special :2031 तक नर्मदा के हिस्से का पूरा पानी उपयोग करेगा मप्र, 20 हजार करोड़ से अधिक की 36 परियोजनाएं बन रहीं

प्रदेश में नर्मदा से जुड़ी कुल 150 परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें 72 जल परियोजनाएं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) की हैं। सरकार परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नर्मदा नियंत्रण बोर्ड और नर्मदा जल विवाद न्यायाधिकरण (एनडब्ल्यूडीटी) को भेज चुकी है।
2031 तक नर्मदा के हिस्से का पूरा पानी उपयोग करेगा मप्र, 20 हजार करोड़ से अधिक की 36 परियोजनाएं बन रहीं

अशोक गौतम, भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने नर्मदा नदी में अपने हिस्से के 18.25 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) जल के पूर्ण उपयोग की दिशा में काम तेज कर दिया है। वर्तमान में करीब 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की 36 परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जबकि आठ नई परियोजनाओं के टेंडर इसी वर्ष जारी किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2031 तक इन परियोजनाओं को पूरा कर नर्मदा के हिस्से के पानी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है।

प्रदेश में नर्मदा से जुड़ी कुल 150 परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें 72 जल परियोजनाएं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) की हैं। सरकार परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नर्मदा नियंत्रण बोर्ड और नर्मदा जल विवाद न्यायाधिकरण (एनडब्ल्यूडीटी) को भेज चुकी है। नर्मदा जल उपयोग की योजना को अपर नर्मदा, रानी अवंतीबाई लोधी सागर, इंदिरा सागर और निचली नर्मदा-चार जोन में विभाजित किया गया है। इंदौर जोन की 53 माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं में से 24 और ओपन चैनल की 11 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने पर प्रदेश में करीब 31.75 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

नर्मदा नदी से इन राज्यों का हिस्सा (एमएएफ में)

कुल पानी हिस्सा: 28  
मध्यप्रदेश:18.25
गुजरात: 9.00 
महाराष्ट्र: 0.25
राजस्थान: 0.50

खास बात: मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी और नर्मदा बेसिन से जुड़ी कई बड़ी सिंचाई परियोजनाएं निमार्णाधीन या क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। 

यह भी पढ़ें: भोपाल: राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, सीएम मोहन यादव बोले-युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर.....................................

राज्य की महत्वपूर्ण पांच परियोजनाएं

परियोजना- अनुमानित लागत- सिंचाई क्षमता
अपर नर्मदा बहुउद्देश्यीय - 7,500-1.05 लाख 
राघवपुर बहुउद्देश्यीय -5,300- 68,000 
बसानिया बहुउद्देश्यीय - 3,900- 47,000
मां रेवा सूक्ष्म उद्ववहन- 1,500- 45,000 
धार सूक्ष्म उद्ववहन - 1,250-38,000 
 
लागत राशि-करोड़, सिंचाई क्षमता-लाख हेक्टेयर
....................................
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) की निर्मित एवं निमार्णाधीन परियोजनाओं का कुल लक्ष्य लगभग 31.19 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता विकसित करना है।
  • वर्ष 2024-25 में नर्मदा कछार की 9 नई परियोजनाओं पर लगभग 11,645 करोड़ की लागत से कार्य प्रगति पर है, जिनकी कुल सिंचाई क्षमता 3.51 लाख हेक्टेयर निर्धारित की गई है। इनमें बहेरीबंद, शहीद ईलाप सिंह, सोनडवा, निवाली, महेश्वर-जानापाव, संधवा, धार, मां रेवा और वड़ादेव संयुक्त उद्ववहन माइक्रो सिंचाई परियोजनाएं शामिल हैं।

    आठ परियोजनाओं के टेंडर एक दो माह में

नर्मदा से जुड़ी करीब 40 परियोजनाएं चल रही हैं। आठ परियोजनाओं के टेंडर एक दो माह के अंदर जारी की जाएंगी। यह परियोजनाएं 2031 तक पूरी हो पाएंगे। हालांकि नर्मदा से जुड़ी 70 फीसदी परियोजनाएं में काम तेजी से चल रह है। रही बात प्रदेश को अपने हिस्से का नर्मदा से जल लेने को लेकर तो इस संबंध में किसी राज्य ने अभी किसी राज्य ने इस विषय पर आपत्ति दर्ज नहीं की है।
धन्नालाल वर्मा, मेम्बर इंजीनियर, एनवीडीए

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts