तीन महीने के मानसून ब्रेक के बाद आज से खुलेंगे टाइगर रिजर्व, कूनो नेशनल पार्क में भी बढ़ेगी चहल-पहल

मध्यप्रदेश के कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, रातापानी समेत टाइगर रिजर्व और सेंक्चुरीज 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुलेंगे। 92 दिन बाद सफारी शुरू होगी। कूनो नेशनल पार्क में 16 चीते मौजूद हैं और करीब 20 हजार पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है।
तीन महीने के मानसून ब्रेक के बाद आज से खुलेंगे टाइगर रिजर्व, कूनो नेशनल पार्क  में भी बढ़ेगी चहल-पहल
फाइल फोटो

भोपाल/श्योपुर। तीन माह के मानूसन सीजन के ब्रेक के बाद मध्यप्रदेश के कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा रातापानी सहित टाइगर रिजर्व (एनटीआर) और सेंक्चुरीज एक अक्टूबर से खुलने जा रहे हैं। इनमें 92 दिनों बाद सफारी शुरू होगी। यानी सैलानी बाघ सहित अन्य वन्य प्रा​णियों के दीदार कर सकेंगे। इधर, पार्क प्रबंधन ने भी पहले दिन सैलानियों का स्वागत की तैयारी कर रखी है। इसी दिन वन्य संरक्षण सप्ताह की शुरुआत भी होगी। इधर, सभी टाइगर रिजर्व में एक सप्ताह की फुल बुकिंग है। कूनो में बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंचने की संभावना है।

सुबह की सफारी 6 बजे और दोपहर की 3 बजे से

इस बार सभी टाइगर रिजर्व के खुलने और बंद होने का समय एक समान कर दिया गया है। यानी सुबह की सफारी 6 बजे से 11.30 और दोपहर की सफारी 3 से 6 बजे तक रहेगी। 1 अक्टूबर से 30 जून तक चलेगा पर्यटन सीजन पर्यटन सीजन 1 अक्टूबर से 30 जून तक चलेगा। इस दौरान सुबह और दोपहर की दो सफारी शिफ्ट होंगी। सफारी के दौरान पर्यटकों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जिप्सी सहित सफारी में उपयोग होने वाले वाहनों की फिटनेस जांच भी जारी है। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ डॉ. समीता राजौरा का कहना है कि पर्यटकों के स्वागत के लिए सभी पार्क प्रबंधन ने पूरी तैयारियां की हुई है।

ये भी पढ़ें: PU Special : एमपी के नेशनल पार्कों में पर्यटकों के स्वागत की तैयारी, पहली सफारी पर मिठाई और बुके से होगा अभिनंदन

कूनो नेशनल पार्क के गेट भी आज से खुलेंगे

/img/89/1790784324916

कूनो नेशनल पार्क तीन महीने के मानसून अवकाश के बाद गुरुवार एक अक्टूबर  से पर्यटकों के लिए फिर खोल दिया जाएगा। पार्क प्रबंधन ने इस बार करीब 20 हजार पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया है। पिछले पर्यटन सत्र 2025-26 में 9,117 टूरिस्ट कूनो पहुंचे थे। 2024-25 में यह संख्या 3,833 थी। इस तरह पिछले सीजन में पर्यटकों की संख्या दोगुने से ज्यादा रही।

गाइड और जिप्सियों की संख्या बढ़ाई जा रही

चीतों की संख्या बढ़ने के साथ कूनो में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए गाइड और जिप्सियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। सफारी के लिए टिकटोली, आहेरा और पीपल बावड़ी तीन प्रमुख गेट रहेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए श्योपुर जिला मुख्यालय पर गुरुवार से चौथा ऑफलाइन टिकट काउंटर भी शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: श्योपुर: कूनो में छोड़ी गईं दो मादा चीते, अब संख्या बढ़कर हुई 16, रेडियो टेलीमेट्री से हो रही निगरानी

टिकटोली गेट को किया जा रहा विकसित

टिकटोली गेट को प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में विकसित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग यहां सुविधा केंद्र बना रहा है। टिकटोली तक पहुंचने वाली सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। सड़क चौड़ीकरण पर करीब 50 करोड़ रुपए खर्च होने का प्रस्ताव है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts