PU Special :एमपी के नेशनल पार्कों में पर्यटकों के स्वागत की तैयारी, पहली सफारी पर मिठाई और बुके से होगा अभिनंदन

मध्यप्रदेश के कान्हा, बांधवगढ़, पेंच और सतपुड़ा सहित नेशनल पार्कों में 1 अक्टूबर से नया पर्यटन सत्र शुरू होगा। तीन माह के मानसून अवकाश के बाद कोर जोन के गेट खुलेंगे। पहले दिन पर्यटकों का मिठाई और बुके से स्वागत किया जाएगा। कई पार्कों में शुरुआती 20 दिनों की सफारी बुकिंग फुल हो चुकी है।
एमपी के नेशनल पार्कों में पर्यटकों के स्वागत की तैयारी, पहली सफारी पर मिठाई और बुके से होगा अभिनंदन
पन्ना टाइगर रिजर्व हिनोता गेट का फाइल फोटो

हर्षित चौरसिया,जबलपुर। प्रदेश के कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा सहित अन्य नेशनल पार्कों में एक अक्टूबर से शुरू होने वाले नए पर्यटन सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। तीन माह के मानसून अवकाश के बाद कोर जोन के गेट पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे। इसके साथ ही पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पहले दिन सफारी पर जाने वाले पर्यटकों का मिठाई और बुके देकर स्वागत किया जाएगा। वहीं, सफारी के लिए आने वाले बच्चों को टॉफियां बांटी जाएंगी।

20 दिनों की सफारी फुल

मंंडला में बारिश होने के कारण अटकलें लगाई जा रही थी कि कान्हा नेशनल पार्क मेंं सफारी एक अक्टूबर कुछ तिथि आगे बढ़ सकती है, लेकिन प्रबंधन ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। पर्यटन सत्र शुरू होने से पहले ही पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि कई नेशनल पार्कों में शुरुआती 20 दिनों की सफारी की बुकिंग फुल हो चुकी है। देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक जंगल की सैर के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं। इससे पर्यटन सत्र की शुरुआत में ही अच्छी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।

अंतिम तैयारियों में जुटा प्रबंधन

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीन माह तक कोर जोन में सफारी बंद रहने के दौरान पार्क प्रबंधन ने जंगल और पर्यटन सुविधाओं से जुड़े आवश्यक कार्य किए हैं। अब पर्यटकों की सुरक्षा, सफारी व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर अंतिम तैयारियां की जा रही हैं। सफारी वाहनों और पर्यटकों की आवाजाही को व्यवस्थित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। एक अक्टूबर को पहले दिन सफारी पर पहुंचने वाले पर्यटकों के स्वागत को यादगार बनाने के लिए पार्क प्रबंधन विशेष आयोजन करेगा। इससे पर्यटन सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में होगी।

ये भी पढ़ें: Kanha Tiger Reserve : कान्हा टाइगर रिजर्व में फिर गूंजेगी जंगली भैंसों की हुंकार

पहले कोर जोन के सभी  गेटों का पूजन होगा

कान्हा टाइगर रिजर्व के डिप्टी  डायरेक्टर प्रकाश कुमार वर्मा ने कहा कि अक्टूबर को सुबह की पहली सफारी में आने वाले पर्यटकों का वेलकम बुके और मिठाई खिलाकर किया जाएगा। पहले कोर जोन के सभी गेटों का पूजन होगा, इसके बाद प्रवेश शुरू। पार्क की अगले 20 से 25 दिनों की बुकिंग फुल हो चुकी है।

पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्था की है

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि पहली सफारी में आने वाले पर्यटकों के स्वागत अभिनंदन के लिए हमने विशेष व्यवस्था की है। किरिंग, बुके देकर पर्यटकाें का स्वागत किया जाएगा। अगले कुछ दिनों की सुबह और शाम की बुकिंग फुल हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: Bandhavgarh Tiger Reserve : उमरिया में बाघों का दीदार, रोमांचित हुए पर्यटक, देखें VIRAL VIDEO

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts