MP Police Transfer 2026:65 पुलिस अधिकारियों के तबादले, जांबाज SDOP, CSP और DSP हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने शनिवार देर रात राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 65 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस बदलाव के तहत कई जिलों में पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादलों में ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और पीथमपुर के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) बदले गए हैं। वहीं, राजधानी भोपाल और इंदौर में भी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
बालाघाट पर सरकार का सबसे ज्यादा फोकस
इस ट्रांसफर लिस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले पर दिया गया है। सरकार ने यहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हॉक फोर्स में डीएसपी स्तर के 18 अधिकारियों की तैनाती की है। इन अधिकारियों को सहायक सेनानी (Assistant Commandant) के रूप में नियुक्त किया गया है, ताकि नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस की कार्रवाई और निगरानी को और प्रभावी बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें: वीर भारत न्यास विवाद: दिग्विजय सिंह ने मोहन सरकार को दी क्लीन चिट, जीतू पटवारी के आरोपों को बताया गलत
हॉक फोर्स में इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
हॉक फोर्स में जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, उनमें प्रमुख नाम उदित मिश्रा, अभिलाष कुमार भलावी, आकाश अमलकर, रवि सोनेर, उमेश प्रजापति, रितेश कुमार शिव, रविंद्र सिंह राठी, आयुष कुमार अलावा, सचिन पटेल, कुंदन मंडलोई, राहुल कुमार सय्याम, अक्षय चौधरी, अतुल कुमार सोनी, रोहित राठौर और राकेश आर्य है।
इसके अलावा भी अन्य अधिकारियों को हॉक फोर्स में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों का मुख्य काम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा अभियान को मजबूत करना होगा।
बालाघाट SDOP भी बदले
सरकार ने बालाघाट जिले की प्रमुख पुलिस अनुविभागों में भी नए SDOPनियुक्त किए हैं। इन अधिकारियों से जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद की जा रही है। नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं-
- दीपक तोमर- एसडीओपी, लांजी
- चंद्रशेखर पांडे- एसडीओपी, बैहर
- अभिषेक गौतम- एसडीओपी, परसवाड़ा
इन अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: संडे पॉजिटिव: भोपाल में बारिश के दौरान करंट से बचाव की बड़ी पहल, ट्रांसफॉर्मर और डीपी पर लगाए जा रहे वायर मेश
बड़े शहरों में भी बदले पुलिस अधिकारी
ट्रांसफर लिस्ट में प्रदेश के बड़े शहरों को भी शामिल किया गया है। ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और पीथमपुर के नगर पुलिस अधीक्षकों (CSP) को बदला गया है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देकर शहरी पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश की गई है।
जल्द संभालेंगे नई जिम्मेदारी
गृह विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों और शहरों में नए पुलिस अधिकारियों की तैनाती के साथ पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल बेहतर कानून-व्यवस्था, तेज पुलिसिंग और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट
|
क्र. |
अधिकारी का नाम |
नई पदस्थापना |
क्र. |
अधिकारी का नाम |
नई पदस्थापना |
|
1 |
उर्वशी सिंह |
सहायक सेनानी, 14वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर |
34 |
अशोक कुमार साहू |
खलघाट–महूगांव–मनपुर* |
|
2 |
रघु वंशजीत सिंह सेंगरिया |
नगर पुलिस अधीक्षक, विवि विद्यापीठ, ग्वालियर |
35 |
सुनील चौधरी |
नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली उज्जैन |
|
3 |
विवेक सिंह चौहान |
उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल |
36 |
संजय डेहर |
सहायक सेनानी, होमगार्ड भोपाल |
|
4 |
संजय चतुर्वेदी |
सहायक सेनानी, 26वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर |
37 |
सुनील कुमार |
एसडीओपी, बामनिया (झाबुआ) |
|
5 |
नीति राजपूत राणे डोंगरिया |
सहायक पुलिस आयुक्त, संजीवनीनगर, इंदौर |
38 |
संतोष बघेल |
एसडीओपी, देवबंद |
|
6 |
ब्रजराज सिंह |
सहायक पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस इंदौर |
39 |
अशोक अग्रवाल |
सहायक सेनानी, होमगार्ड भोपाल |
|
7 |
अभिषेक कुमार |
उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल |
40 |
वीरेंद्र |
सहायक सेनानी, होमगार्ड भोपाल |
|
8 |
अलेख्य गौर |
नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली जबलपुर |
41 |
एस. अरविंद |
सहायक पुलिस अधीक्षक, महाकाल, उज्जैन |
|
9 |
रोहित लखेरा |
उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल |
42 |
रवि कुमार सिंह |
सहायक सेनानी, होमगार्ड भोपाल |
|
10 |
प्रशांत सिंह डुंगर |
नगर पुलिस अधीक्षक, धार |
43 |
संदीप सिंह |
सहायक सेनानी, होमगार्ड भोपाल |
|
11 |
चन्द्रशेखर राणावत |
एसडीओपी, सिवनी |
44 |
अनूप कुमार अग्रवाल |
सहायक सेनानी, होमगार्ड भोपाल |
|
12 |
प्रीति सिंह चौहान |
एसडीओपी, अलीराजपुर |
45 |
रवि पाटीदार |
सहायक पुलिस अधीक्षक, रीवा |
|
13 |
पी.ई. कुमार बघेल |
एसडीओपी, महराजपुर (मंडला) |
46 |
अनूप शाह |
सहायक सेनानी, होमगार्ड भोपाल |
|
14 |
कमल सिंह चौहान |
नगर पुलिस अधीक्षक, पीथमपुर |
47 |
प्रदीप कुमार सखूजा |
सहायक सेनानी, होमगार्ड भोपाल |
|
15 |
अशोक कुमार |
सहायक पुलिस आयुक्त, भोपाल |
48 |
अशोक बघेल |
सहायक सेनानी, होमगार्ड भोपाल |
|
16 |
दीप राठौर |
सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), इंदौर |
49 |
पवन यादव |
सहायक सेनानी, 15वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर |
|
17 |
नवीन कुमार सूर्यवंशी |
एसडीओपी, मैहर |
50 |
दीपक बौद्ध |
सहायक सेनानी, होमगार्ड भोपाल |
|
18 |
अश्विनी सिंह लखेरा |
सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल |
51 |
मनोज पाटीदार |
सहायक सेनानी, 8वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर |
|
19 |
राहुल कुमार दास |
नगर पुलिस अधीक्षक, महू |
52 |
उमेश मिश्रा |
सहायक सेनानी, होमगार्ड भोपाल |
|
20 |
आशिष पंडा |
सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), इंदौर |
53 |
बृजेंद्र कुमार शर्मा |
सहायक सेनानी, होमगार्ड भोपाल |
|
21 |
कृष्ण किशोर सक्सेना |
एसडीओपी, बड़वानी |
54 |
संजीव गौतम |
सहायक पुलिस अधीक्षक, महाकाल, उज्जैन |
|
22 |
अतुलीन्द्र सक्सेना |
एसडीओपी, सीधी |
55 |
रोहित शर्मा |
सहायक सेनानी, होमगार्ड भोपाल |
|
23 |
प्रशांत शुक्ल |
नगर पुलिस अधीक्षक, गुना |
56 |
अजय सिंह राणा |
कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल |
|
24 |
पराग कुमार खट्टर |
सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), भोपाल |
57 |
बद्रीलाल अटोडे |
कार्यवाहक एसडीओपी, राजपुर (बड़वानी) |
|
25 |
अनिल अहिरवार |
एसडीओपी, गुनौर (पन्ना) |
58 |
विनोद सिंह कुशवाह |
कार्यवाहक नगर पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर |
|
26 |
अभय चौधरी |
एसडीओपी, देवसर (सिंगरौली) |
59 |
सुनील लाटा |
कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल |
|
27 |
प्रभात कुमार सूर्यवंशी |
एसडीओपी, चिचोली (बैतूल) |
60 |
जितेन्द्र नागौड़िया |
कार्यवाहक सहायक सेनानी, 29वीं वाहिनी विसबल |
|
28 |
गौरव तोमर |
एसडीओपी, पलेरा (टीकमगढ़) |
61 |
ललित बैरागी |
एसडीओपी, चितरंगी (सिंगरौली) |
|
29 |
देवेंद्र सिंह |
सहायक सेनानी, होमगार्ड बालाघाट |
62 |
हर्ष राठौर |
एसडीओपी, जावद (नीमच) |
|
30 |
अनिल कुमार परस्ते |
सहायक सेनानी, होमगार्ड बालाघाट |
63 |
हेमंत कुमार |
नगर पुलिस अधीक्षक, विंध्यनगर (बैढ़न), सिंगरौली |
|
31 |
चंद्रमोहन |
एसडीओपी, जतारा (टीकमगढ़) |
64 |
अन्नपूर्णा सिरसाम |
एसडीओपी, बैतूल |
|
32 |
दयानंद सरस |
एसडीओपी, पेटलावद (झाबुआ) |
65 |
गगन हनवत |
एसडीओपी, भितरवार (ग्वालियर) |
|
33 |
आशिष मीणा |
एसडीओपी, पलेरा (टीकमगढ़) |
— |
— |
— |











