PlayBreaking News

मध्यप्रदेश कांग्रेस में असंतोष, गुना में जीतू पटवारी का पुतला फूंका, जयवर्धन सिंह को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी

Follow on Google News
मध्यप्रदेश कांग्रेस में असंतोष, गुना में जीतू पटवारी का पुतला फूंका, जयवर्धन सिंह को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी

गुना। मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बाद असंतोष खुलकर सामने आ गया है। गुना में राघौगढ़ विधायक और दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ता नाराज हो गए। शनिवार को गुस्साए समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला फूंका और पार्टी नेतृत्व पर फैसले की आलोचना की।

Twitter Post

 

कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

गुना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयवर्धन सिंह की नियुक्ति को अनुचित ठहराया। उनका कहना है कि प्रदेश स्तरीय नेतृत्व क्षमता रखने वाले नेता को जिला स्तर तक सीमित करना उनके राजनीतिक कद को छोटा दिखाने की कोशिश है। सोशल मीडिया पर भी कार्यकर्ता खुलकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। कई पोस्टों में आरोप लगाया गया कि पार्टी के फैसले से जयवर्धन सिंह की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, आलाकमान से अपील की जा रही है कि इस फैसले पर दोबारा विचार किया जाए।

जीतू पटवारी का डैमेज कंट्रोल

विवाद बढ़ता देख प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सफाई दी। उन्होंने लिखा कि संगठन सृजन अभियान को आगे बढ़ाना है और कांग्रेस विचारधारा को हर घर तक पहुंचाना है। पटवारी ने आश्वासन दिया कि जिन कार्यकर्ताओं को चयन में जिम्मेदारी नहीं मिली, उन्हें जल्द ही नई भूमिका दी जाएगी। उन्होंने सभी से एकजुट होकर 2028 में कांग्रेस सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल करने की अपील की।

Twitter Post

 

ये भी पढ़ें: झूठे आरोपों से न डरते हैं हम... वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार, कहा- उनके दावे में सच्चाई है तो सात दिन के भीतर दें हलफनामा

जयवर्धन सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

शनिवार को कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, जिसमें जयवर्धन सिंह को गुना का जिलाध्यक्ष बनाया गया। पार्टी का मानना है कि यह कदम संगठन में नई ऊर्जा भरेगा। जयवर्धन सिंह 14 साल पहले जनता का भरोसा जीतकर राजनीति में आए और तब से लगातार जनता से जुड़े रहे हैं। उन्हें जमीनी नेता माना जाता है और कई बार उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि संगठन की मजबूती जनता से सीधा संवाद बनाए रखने में ही है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts