अजब प्रदर्शन : विधानसभा में विधायक बाबू जंडेल ने किया शीर्षासन, कहा-मैंने पटाखा फोड़ा, बंदूक चलाने की FIR कर दी

मध्यप्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को श्योपुर के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने शीर्षासन कर विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर झूठी FIR की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार सरकार उन्हें और उनके समर्थकों को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है। मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है।
Follow on Google News
विधानसभा में विधायक बाबू जंडेल ने किया शीर्षासन, कहा-मैंने पटाखा फोड़ा, बंदूक चलाने की FIR कर दी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। श्यापुर के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते एक महीने में उनके खिलाफ तीन नई FIR दर्ज की गई हैं, जिससे अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 15 हो चुकी है। उनका दावा है कि जब भी वे किसानों और आम जनता के मुद्दों को उठाते हैं, उसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जाती है। जंडेल के मुताबिक राज्य में असली अपराधियों पर लगाम नहीं लगाई जा रही, बल्कि जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जबकि छोटी-छोटी बातों पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिए जाते हैं।

    Uploaded media

    डरने वाला नहीं हूं, लड़ाई जारी रहेगी

    जंडेल ने  कहा कि  'भाजपा के नेता फायरिंग करते हैं, डांस करते हैं, लेकिन उन पर कोई FIR नहीं होती, मैं शिव बारात में पटाखा फोड़ता हूं तो मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया जाता है।' जंडेल ने साफ कहा कि यदि उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं लिए गए तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। जंडेल ने कहा कि 'जेल जाना पड़े या जान की कीमत चुकानी पड़े, मैं पीछे हटने वाले नहीं हूं।' गांधीजी की प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि यदि आज महात्मा गांधी जिंदा होते तो अन्यया देखकर क्या सोचते?

     जांच के बाद ही होगा निर्णय : मंत्री गोविंद सिंह

    इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि विधायक ने अपनी बात रखी है और सरकार पूरे मामले की जांच कराएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कोई गड़बड़ी सामने आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि कानून के दायरे में रहकर ही आगे की प्रक्रिया तय होगी।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts