Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुनीता केजरीवाल ने कहा...'कोई कितना भी हो जाए शक्तिशाली, शिव शक्ति से नहीं हो सकता ऊपर'

शराब घोटाला केस में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के बरी होने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को नई संजीवनी मिली है। 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पार्टी नेता संजय सिंह, गोपाल राय ने प्रतिक्रिया में भाजपा पर निशाना साधा है।
'कोई कितना भी हो जाए शक्तिशाली, शिव शक्ति से नहीं हो सकता ऊपर'
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। शराब घोटाला मामले पर आम आदमी पार्टी के नेताओं के बरी होने से बड़ी राहत मिली है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। केजरीवाल कोर्ट से बाहर आकर मीडिया के सामने खूब रोए, उन्होंने कहा कि  और अपने ऊपर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि अब कोर्ट ने भी माना है कि वह कट्टर ईमानदार हैं।

    सच की हमेशा जीत होती है : सुनीता केजरीवाल

    कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। सुनीता केजरीवाल ने लिखा कि 'इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाए, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। सच की हमेशा जीत होती है।'

    Twitter Post

    देश से माफी मांगो : संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये पूरा षडयंत्र था। हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दी गईं थी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया। ये साबित हो गया की देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है। जिसने साजिश रच कर देश के सबसे लोकप्रिय ईमानदार नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सबसे बेहतरीन ईमानदार पार्टी AAP को बदनाम किया। हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दी। देश से माफी मांगो।'

    Twitter Post

    अरविंद केजरीवाल को जेल में सड़ाया गया : सौरभ भारद्वाज

    आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को वीडियो शेयर किया है। एक्स पर भारद्वाज ने कहा, 'सोचिए दोनों बच्चे IIT से पढ़े और उनके IITian IRS रहे, CM पिता अरविंद केजरीवाल को जेल में सड़ाया गया। भाजपा की गंदी सोच पर लानत है।'

    CBI ऊपरी अदालत में जा रही है : मनोज तिवारी

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, 'यह सब निचली अदालत के एक कोर्ट का निर्णय है। CBI ऊपरी अदालत में जा रही है... हमें पूरा विश्वास है कि जो घोटालेबाज़ हैं वे हारेंगे। ये भावुक होने का ड्रामा तो बहुत दिन से करते रहे हैं।'

    Twitter Post
    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts