PlayBreaking News

Friday OTT Release :वीकेंड के लिए दमदार लाइनअप, रिलीज हुई Accused से लेकर अबार प्रोलॉय सीज़न 2 तक; अब बढ़ेगा सस्पेंस

Monarch: Legacy of Monsters सीज़न 2 शुक्रवार से Apple TV+ पर स्ट्रीम हो रहा है। 10 एपिसोड की इस सीरीज़ में स्कल आइलैंड की कहानी आगे बढ़ेगी और कर्ट व वायट रसेल की वापसी के साथ सस्पेंस और एक्शन का डोज़ और बढ़ेगा।
Follow on Google News
वीकेंड के लिए दमदार लाइनअप, रिलीज हुई Accused से लेकर अबार प्रोलॉय सीज़न 2 तक; अब बढ़ेगा सस्पेंस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इस शुक्रवार अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। साइकोलॉजिकल ड्रामा, क्राइम थ्रिलर, मिस्ट्री और इमोशनल स्टोरी- हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है। अगर आप वीकेंड पर कुछ नया देखना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके काम की है।

    Accused (Netflix)

    अनुभूति कश्यप की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में Konkona Sen Sharma एक मशहूर गायनेकोलॉजिस्ट का किरदार निभा रही हैं। उनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उन पर गंभीर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगते हैं।

    फिल्म में शक, दबाव और मानसिक संघर्ष को गहराई से दिखाया गया है। यह फिल्म 27 फरवरी से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है।

    Secret Stories: Rozlin (Jio Hotstar)

    यह मलयालम साइकोलॉजिकल मिस्ट्री सीरीज 17 साल की रोज़लिन की कहानी है, जिसे एक हरी आंखों वाले रहस्यमयी व्यक्ति के बुरे सपने आते हैं।

    जब वैसा ही शख्स उसकी असल जिंदगी में आता है, तो सपना और हकीकत के बीच की रेखा धुंधली होने लगती है। हॉरर और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज 27 फरवरी से Jio Hotstar पर उपलब्ध है।

    Abar Proloy 2 (ZEE5)

    पॉपुलर बंगाली क्राइम थ्रिलर ‘अबार प्रोलॉय’ का दूसरा सीजन और ज्यादा एक्शन के साथ लौटा है। स्पेशल क्राइम ब्रांच ऑफिसर अनिमेष दत्ता एक बड़ी चोरी के पीछे के खतरनाक गिरोह की जांच करते हैं। तेज रफ्तार कहानी और रोमांच से भरपूर यह सीरीज ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है।'

    Thadayam (ZEE5)

    तमिलनाडु के एक गांव में सेट यह थ्रिलर 1999 में हुई कई रहस्यमयी हत्याओं पर आधारित है।

    एसआई अथियामान (समुथिरकानी) इन मामलों की जांच करते हैं और एक खौफनाक पैटर्न सामने आता है। मिस्ट्री, एक्शन और इमोशन से भरपूर यह शो भी ZEE5 पर 27 फरवरी से स्ट्रीम हो रहा है।

    Kranti Jyoti Vidyalay Marathi Medium (ZEE5)

    हेमंत धोमे के निर्देशन में बनी इस मराठी फिल्म में Sachin Khedekar प्रिंसिपल दिनकर शिर्के का किरदार निभा रहे हैं।

    कहानी एक मराठी मीडियम स्कूल को बंद होने से बचाने की कोशिश पर आधारित है। इसमें क्षेत्रीय भाषा की शिक्षा और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के बढ़ते प्रभाव के बीच संघर्ष को दिखाया गया है। यह फिल्म भी ZEE5 पर उपलब्ध है।

    Monarch: Legacy of Monsters – सीज़न 2 (Apple TV+)

    10 एपिसोड की यह मॉन्स्टर-ड्रामा सीरीज़ एक बार फिर स्कल आइलैंड की खतरनाक दुनिया में ले जाती है। सीज़न 2 में पहले सीज़न के क्लिफहैंगर को आगे बढ़ाया गया है और कहानी और भी बड़े रहस्यों से पर्दा उठाती है। इस सीज़न में Kurt Russell और Wyatt Russell ली शॉ के किरदार में वापसी कर रहे हैं। इनके साथ एना सवाई, कीर्सी क्लेमन्स, रेन वाटाबे और मारी यामामोटो भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    सीरीज़ का निर्देशन Lawrence Trilling ने किया है। यह सीरीज़ शुक्रवार से Apple TV+ पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। अगर आपको मॉन्स्टर यूनिवर्स, सस्पेंस और एडवेंचर पसंद है, तो यह सीज़न आपके वीकेंड के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है।

    इस शुक्रवार की ओटीटी रिलीज में ड्रामा, थ्रिलर, हॉरर और इमोशनल कहानियों का शानदार मिश्रण है। आप अपनी पसंद के जॉनर के अनुसार फिल्म या सीरीज चुनकर वीकेंड को एंटरटेनमेंट से भरपूर बना सकते हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts