Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शंकराचार्य बोले :झूठ ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता, नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हूं, बस सच सामने आए

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए।
झूठ ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता, नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हूं, बस सच सामने आए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इलाहाबाद। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ा यौन शोषण मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। पिछले कई दिनों से शंकराचार्य अपने उपर लगे कई आरोपों का जवाब दे रहे हैं। वहीं शुक्रवार को मामले की सुनवाई जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच करेगी। दूसरी ओर इस मामले में प्रयागराज पुलिस शंकराचार्य के खिलाफ तुरंत कोई ठोस कदम उठाने से बच रही है।

    किसने दर्ज कराई FIR

    बता दें तुलसी  पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य स्वामी के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने धारा 173 (4)  के तहत अविमुक्तेश्वरानंद पर जिला कोर्ट में याचिका दर्ज करवाई थी। जिसके बाद जज विनोद कुमार चौरसिया ( रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट)  के आदेश के बाद झूंसी थाने पुलिस ने बच्चों से यौन शोषण मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी।

    नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हूं- शंकराचार्य

    वहीं शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए शंकराचार्य बोले कि हमारे वकील बेझिझक होकर कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखेंगे। वहीं अगर सच्चाई नार्को टेस्ट से सामने आ सकती है तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं। उनका कहना है कि इस मामले के लिए जो उचित प्रक्रिया लगे मैं उस चीज के लिए भी तैयार हूं। आगे वह कहते हैं कि झूठ की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती और इस मामले में जो भी प्रमाण चाहिए वो सभी पेश किए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR : यौन शोषण केस दर्ज करने का आदेश, प्रयागराज कोर्ट का फैसला

    शंकराचार्य के वकील को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    वाराणसी में शंकराचार्य के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, अजीत कुमार सरोज नामक युवक को घटना के लगभग 20 घंटे बाद जंसा थाना क्षेत्र के रेसीपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। वह विधि का छात्र है और वाराणसी कचहरी में वकालत से जुड़ा हुआ है।

    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने धमकी भरा संदेश अपने पड़ोसी को फंसाने के उद्देश्य से भेजा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि संदेश किस माध्यम से भेजा गया और क्या इस पूरे घटनाक्रम में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts