Share Market Today :भारी बिकवाली के बाद सेंसेक्स 961 अंक टूटा, निफ्टी 318 अंक गिरकर 25,178 पर बंद

शेयर मार्केट में भारी बिकवाली देखने को मिली, कारोबार के दौरान सेंसेक्स 950 अंकों से भी अधिक टूटा। वहीं निफ्टी भी 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 25,200 के अहम सपोर्ट को तोड़कर 25,178 पर बंद हुआ।
भारी बिकवाली के बाद सेंसेक्स 961 अंक टूटा, निफ्टी 318 अंक गिरकर 25,178 पर बंद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में भारी बिकवाली देखने को मिली, कारोबार के दौरान सेंसेक्स 950 अंकों से भी अधिक टूटा। वहीं निफ्टी भी 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 25,200 के अहम सपोर्ट को तोड़कर 25,178 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान IT इंडेक्स को छोड़कर सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ही ट्रेड करते रहे। इंडिया वोलेटैलिटी इंडेक्स (India VIX) लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर 13.44 पर पहुंचा।

    एशियन मार्केट में भी गिरावट

    एशियन मार्केट में भी गिरावट देखी शुरूआती कारोबार में गिरावट देखी गई। कोस्पी, निक्केई 225 और शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स सुबह गिरावट के साथ कारोबार करते रहे। गुरुवार को अमेरिका में भी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते रहे। S&P 500 और यूरोपीय शेयर मार्केट भी लाल निशान पर बंद हुए। इन ग्लोबल मार्केट के दबाव के चलते भी आज शेयर मार्केट में बिकवाली देखी गई।

    ये भी पढ़ें: Uber Air Taxi : अब सड़क ही नहीं आसमान में भी चलेगी उबर टैक्सी, मोबाइल ऐप से कर सकेंगे बुकिंग

    FIIs की बिकवाली

    विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का दौर बुधवार के बाद दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को करीब 3,466 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार पर भारी दबाव बन रहा है।

    ये भी पढ़ें: Gold-Silver ETF : SEBI ने बदले वैल्यूएशन नियम, 1 अप्रैल से होंगे लागू

    मार्केट के टॉप गेनर्स और लूजर्स

    टॉप गेनर्स : Trent, Infosys, HCL Tech, Apollo Hospital, Eternal

    टॉप लूजर्स : Adani Ent, Maruti, Bharti Airtel, Grasim, Sun Pharma

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts