Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : बर्फबारी के कारण एमपी के तापमान में गिरावट, भोपाल-ग्वालियर समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Follow on Google News
MP Weather Update :  बर्फबारी के कारण एमपी के तापमान में गिरावट, भोपाल-ग्वालियर समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
MP Weather Update : मध्य प्रदेश में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई शहरों में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। बर्फीली हवाओं के कारण ठंड काफी बढ़ गई है, वहीं घने कोहरे और शीतलहर ने हालात को और दूभर बना दिया है। गुरुवार को पचमढ़ी में 3.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। सुबह के समय कई जिलों में कोहरा छाया रहा। शीतलहर और गिरते तापमान ने पूरे प्रदेश में कंपकंपाती ठंड का माहौल बना दिया है।

बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट 

हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के कारण वहां से आने वाली बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में दिन और रात का न्यूनतम तापमान लगातार घट रहा है। राज्य के कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट का यह सिलसिला जारी रह सकता है।

शीतलहर का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जबकि कई क्षेत्रों में कोल्ड डे का असर देखने को मिलेगा। भोपाल, राजगढ़, खंडवा, रतलाम, शाजापुर, सीधी, नरसिंहपुर, बैतूल, नीमच और कटनी में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। पूरे हफ्ते ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है और न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। दिसंबर के अंत से जनवरी तक 20-22 दिनों तक कोल्ड वेव और घने कोहरे का अनुमान है।

जानिए कहां कितना तापमान 

मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं,  रायसेन 3.6 डिग्री, शाजापुर 4.1 डिग्री, राजगढ़ 4.8 डिग्री, शिवपुरी 3.3 डिग्री, सीधी 12.6 डिग्री, खरगोन, देवास 12.0 डिग्री, सिंगरौली, छिंदवाड़ा 10.9 डिग्री, उज्जैन, सिवनी 10.0 डिग्री राजगढ़ में 5 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 4.0 डिग्री, उमरिया में 6.6 डिग्री, गुना-मनला में 7.0 डिग्री, भोपाल में 7.8 डिग्री, इंदौर में 8.7 डिग्री, ग्वालियर में 4.6 डिग्री और जबलपुर में 7 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया। वहीं, धार, खंडवा, सागर, बैतूल, रतलाम, रीवा, टीकमगढ़, खजुराहो, मलाजखंड, दमोह, नर्मदापुरम और सतना में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, यहां आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की उम्मीद है। 
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts