PlayBreaking News

MP Budget Session 2024 LIVE : विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने किया वॉक आउट

Follow on Google News
MP Budget Session 2024 LIVE : विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने किया वॉक आउट
भोपाल। मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। 19 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से हुई। जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने वॉक आउट किया। मोहन सरकार अनुपूरक बजट और लेखानुदान प्रस्तुत करेगी, सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा अंतिरम बजट पेश करेंगे, अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के चलते सरकार अंतरिम बजट ला रही है। पूर्ण बजट जुलाई में मानसून सत्र के दौरान पेश किया जाएगा। वहीं सत्र के दौरान विपक्ष हरदा मामले को लेकर सरकार को घेरेगी।

पहले दिन के अपडेट्स...

  • आज मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा के द्वितीय सत्र का शुभारंभ राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" के सामूहिक गान के साथ हुआ।
  • महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा के द्वितीय सत्र में सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा की समृद्ध परंपरा और सशक्त कार्यप्रणाली ने संसदीय लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत बनाया है। यदि भारत लोकतंत्र की माता है तो यह सदन लोकतंत्र का मंदिर है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और निर्णय कौशल की बदौलत केन-बेतवा परियोजना की भांति पार्वती-कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना की स्वीकृति प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की लागत की इस परियोजना से प्रदेश के 10 जिलों को पेयजल के साथ सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश को 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की 724 किमी लंबी 24 सड़क परियोजनाओं की भी सौगात मिली है। मेरी सरकार के प्रयासों से नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विगत 11 वर्षों में लगभग 11 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है।
  • मेरी सरकार कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए सदैव संवेदनशील रही है। प्रदेश के 2600 से अधिक छात्रावासों एवं आश्रमों में अध्ययनरत जनजातीय वर्ग के छात्र-छात्राओं को इस वर्ष नि:शुल्क सुविधाओं तथा  शिष्यवृत्ती के रूप में 325 करोड़ रुपए से अधिक और छात्रवृत्ति के रूप में 102 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है।
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- विधानसभा में कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दे उठाएगी, मुख्यमंत्री जी कहते हैं हमारा घोषणा पत्र गीता के समान है, लेकिन उस वचन पत्र को पूरा नहीं करना चाहते। हम सत्र में उन्हें उनके वचन याद दिलवाएंगे, हरदा में जो घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। देखें वीडियो...
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हरदा हादसे को बताया शासन प्रशासन की लापरवाही, बोले- विधानसभा में उठाएंगे मामला; UCC को लेकर कहा- पहले बिल तो लेकर आएं इसमें क्या गुण हैं क्या नुक्स हैं इस पर अभी पूरी तरह से चिंतन करेंगे। देखें वीडियो...
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा- हरदा की घटना वास्तव में हृदय विदारक है, सीएम डॉ. मोहन यादव ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई की। आगे ऐसी घटना न हो इसको लेकर भी सरकार जरूरी कदम उठाएगी। देखें वीडियो...
  • विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने किया वॉक आउट। सदन परिसर में जमकर की नारेबाजी, देखें वीडियो...
  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से विधानसभा के कक्ष में पुष्पगुच्छ देकर सौजन्य भेंट की, इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे, देखें फोटो...
  • मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कक्ष में हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक। सीएम डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल, देखें फोटो...

विधानसभा के आसपास धारा 144 लागू

बजट सत्र के चलते विधानसभा भवन एवं इसके आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने यह आदेश जारी किए। आदेश के बाद विधानसभा के आसपास न तो भीड़ इकट्‌ठा होगी और न ही कोई सभा, रैली या धरना प्रदर्शन किया जा सकेगा। 5 किलोमीटर के दायरे में प्रतिबंध का असर रहेगा। शवयात्रा या बारात पर यह आदेश लागू नहीं रहेगा। यह आदेश 7 से 19 फरवरी तक सुबह 6 से रात 12 बजे तक अथवा विधानसभा सत्र का सत्रावसान/स्थगित होने तक रहेगा। कई मार्ग भी प्रभावित रहेंगे।

19 फरवरी तक चलेगा सत्र

बुधवार को सत्र राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हुआ, जो 19 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कुल 9 बैठकें प्रस्तावित हैं। 16वीं विधानसभा के इस दूसरे सत्र में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लेखानुदान लाए जाने की संभावना है। इस दौरान अनेक शासकीय कार्य भी संपादित होंगे। जानकारी के अनुसार इस बार 1,340 प्रश्न ऑनलाइन किए गए हैं।

इस तरह की जानकारी मांगी

  • भाजपा विधायक ने जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजनाएं के तहत जिलेवार आवंटित राशि का ब्यौरा मांगा ।
  • दिसंबर 2018 से अब तक हितग्राहीमूलक कार्यों का डिटेल लेने संबंधी सवाल हुआ है।
  • कौन से कार्य पूर्ण और कौन अपूर्ण।
  • कांग्रेस के एक विधायक ने जिगनिया बारकटी नहर कार्य के अधूरे होने का भी कारण जानना चाहा है।
  • कांग्रेस के ही एक अन्य विधायक ने स्टापडेम और नहरों की मरम्मत के लिए दी जाने वाली राशि पर सवाल पूछा है।

दो सत्रों में प्राप्त सूचनाएं

प्रश्न प्रकार       वर्ष 2023        वर्ष 2024 तारांकित         1,849            1,163 अतारांकित      1,855            1,140 कुल               3,704            2,303 ये भी पढ़ें- आक्रामक दिखेंगे विधायक, 13 दिन के लिए 2,303 सवाल भेजे
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts