आक्रामक दिखेंगे विधायक, 13 दिन के लिए 2,303 सवाल भेजे

भोपाल। राज्य विधानसभा का बजट सत्र 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। 13 दिन के सत्र में सोमवार तक 2,303 सवाल भेजे गए। इनमें 1,163 तारांकित प्रश्न शामिल हैं। इस बार कुल नौ बैठकें होंगी, जबकि पिछले विधानसभा का बजट सत्र 29 दिन का रखा गया था और 3,704 सवाल भेजे गए थे।
पहले दिन ये होगा: बजट सत्र का पहला दिन बुधवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ होगा। इसके बाद सत्र की शुरुआत होगी जो 19 फरवरी तक चलेगा। सोलहवीं विधानसभा के इस दूसरे सत्र में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लेखानुदान लाए जाने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इस बार 1,340 प्रश्न ऑनलाइन किए गए हैं।
इस तरह की जानकारी मांगी
- भाजपा विधायक ने जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजनाएं के तहत जिलेवार आवंटित राशि का ब्यौरा मांगा ।
- दिसंबर 2018 से अब तक हितग्राहीमूलक कार्यों का डिटेल लेने संबंधी सवाल हुआ है।
- कौन से कार्य पूर्ण और कौन अपूर्ण।
- कांग्रेस के एक विधायक ने जिगनिया बारकटी नहर कार्य के अधूरे होने का भी कारण जानना चाहा है।
- कांग्रेस के ही एक अन्य विधायक ने स्टापडेम और नहरों की मरम्मत के लिए दी जाने वाली राशि पर सवाल पूछा है।
दो सत्रों में प्राप्त सूचनाएं
प्रश्न प्रकार वर्ष 2023 वर्ष 2024 तारांकित 1,849 1,163 अतारांकित 1,855 1,140 कुल 3,704 2,303सत्र को लेकर तैयारियां पूरी
7 फरवरी से प्रस्तावित राज्य विधानसभा के बजट सत्र के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। सदस्यों के सवालों के जवाब विभागों से उपलब्ध हो रहे हैं। -एपी सिंह,प्रमुख सचिव, राज्य विधानसभा












