Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा ट्विस्ट :गिरिबाला सिंह को तगड़ा झटका, वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने छोड़ा केस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने केस छोड़ दिया है, जबकि आरोपी समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट से जमानत याचिका वापस ले ली है। इसके साथ ही उसने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस बीच वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर विवाद भी फिर तेज हो गया है।
गिरिबाला सिंह को तगड़ा झटका, वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने छोड़ा केस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। अब इस केस में गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका लगा है। एक तरफ बेटे समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली है, तो दूसरी तरफ भोपाल कोर्ट में केस लड़ रहे उनके वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने भी केस छोड़ने का फैसला कर लिया है। इन घटनाओं के बाद मामला और ज्यादा चर्चाओं में आ गया है। माना जा रहा है कि अब गिरिबाला सिंह को अपनी कानूनी लड़ाई के लिए नए वकील की तलाश करनी पड़ेगी।

वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने छोड़ा केस

जानकारी के मुताबिक, भोपाल कोर्ट में गिरिबाला सिंह की तरफ से पैरवी कर रहे वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने केस से खुद को अलग कर लिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार पहले ही इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे चुकी है। वहीं आरोपी समर्थ सिंह की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case Bhopal : ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, हाईकोर्ट की मंजूरी, पति समर्थ सिंह करेगा सरेंडर

मीडिया से बहस के बाद चर्चा में आए थे वकील

हाल ही में वकील इनोश जॉर्ज कार्लो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी बहस हो गई थी। वीडियो में वह गुस्से में अपनी कार की बोनट पर मुक्के मारते नजर आए थे। इस घटना के बाद वह लगातार चर्चा में बने हुए थे। माना जा रहा था कि समर्थ सिंह को राहत नहीं मिलने और बढ़ते दबाव के चलते वह काफी नाराज थे।

समर्थ सिंह ने किया सरेंडर

मामले में आरोपी समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इससे पहले उसने हाईकोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली। वहीं, भोपाल कोर्ट उसकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। बता दें कि पत्नी ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से समर्थ सिंह फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case : पति समर्थ सिंह ने किया सरेंडर, हाईकोर्ट में कहा था- अंतिम संस्कार के लिए शव सौंपा जाए

ऑडियो क्लिप को लेकर फिर बढ़ा विवाद

इस केस में एक ऑडियो क्लिप भी काफी चर्चा में रही है। आरोप है कि गिरिबाला सिंह ने ट्विशा शर्मा को लेकर अपशब्द कहे थे। हालांकि, पहले गिरिबाला सिंह ने इस ऑडियो को फर्जी बताया था, लेकिन अब ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने दावा किया है कि वायरल ऑडियो बिल्कुल सही है। उनका कहना है कि गिरिबाला सिंह ने परिवार के सामने ट्विशा को लेकर ऐसी बातें कही थीं।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma: सीबीआई करेगी ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश

सीबीआई जांच के बाद बढ़ी हलचल

मामले में सीबीआई जांच के आदेश के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच एजेंसी आगे क्या कदम उठाती है और आरोपी समर्थ सिंह कब तक कोर्ट में सरेंडर करता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts