PlayBreaking News

भोपाल में 17 साल की छात्रा ने लगाई फांसी :कमरे से मिला मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता, पिता ने कही चौंकाने वाली बात

भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कमरे से एक मोबाइल फोन और गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल की जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।
Follow on Google News
कमरे से मिला मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता, पिता ने कही चौंकाने वाली बात

भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन और गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता मिला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

12वीं पास करने के बाद घर पर थी छात्रा

पुलिस के अनुसार, छात्रा ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी। वह अपने पिता के साथ रहती थी। उसकी मां वर्ष 2017 से परिवार से अलग रह रही है। परिवार में उससे छोटा एक भाई और एक बहन भी हैं।

दरवाजा नहीं खुला तो हुआ शक

घटना के समय छात्रा के छोटे भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। रात में घर लौटने पर उन्होंने बहन को कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर बच्चों ने अपने चाचा को सूचना दी। इसके बाद चाचा ने छात्रा के पिता को बुलाया।

Breaking News

दरवाजा खोलने पर सामने आया दर्दनाक दृश्य

पिता के घर पहुंचने पर दरवाजे में बने छेद से अंदर देखा गया। बाद में किसी तरह दरवाजा खोला गया तो छात्रा फंदे से लटकी हुई मिली। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पिता बोले- मोबाइल हमने नहीं दिलाया

छात्रा के पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को कभी मोबाइल फोन नहीं दिलाया था। घटनास्थल के पास मिला मोबाइल किसका है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कमरे से गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता भी मिला है। पिता का कहना है कि यह सामान घर में कैसे पहुंचा, उन्हें इसकी भी जानकारी नहीं है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

बजरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन की जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts