MP Weather Update: भोपाल में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, इस साल जनवरी में पड़ी सबसे ज्यादा ठंड, प्रदेश के 9 जिलों में कोल्ड-डे अलर्ट जारी

Follow on Google News
MP Weather Update: भोपाल में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, इस साल जनवरी में पड़ी सबसे ज्यादा ठंड, प्रदेश के 9 जिलों में कोल्ड-डे अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में लगातार ठंड का सिलसिला जारी है। जहां हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 0.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है। कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार जनवरी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। इसके साथ आज प्रदेश के 9 जिलों में कोल्ड-डे अलर्ट भी जारी किया गया है। 

जनवरी में ठंडा रहेगा प्रदेश का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फबारी के बाद बर्फ तेजी से पिघल रही है, जिससे हवा की गति तेज हो गई है। बुधवार को जेट स्ट्रीम हवाओं की रफ्तार 268 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड किया गया। विभाग का कहना है कि जनवरी में ज्यादातर समय प्रदेश में मौसम ठंडा रहेगा। इसके साथ 20 से 22 दिन तक शीतलहर का असर हो सकता है। जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड के बाद अब दूसरा दौर शुरू हो गया है।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 9 जनवरी: नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोल्ड डे रहेगा। वहीं, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में कोहरा रहेगा।
  • 10 जनवरी: गुना, अशोकनगर और श्योपुर में बूंदाबांदी हो सकती है।
  • 11 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है।
  • 12 जनवरी: दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और डिंडोरी में बारिश होने के आसार है।

एमपी के तापमान में लगातार गिरावट

एमपी में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। बुधवार को रीवा प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, सीधी में 19.8 डिग्री, मलाजखंड में 20 डिग्री, जबलपुर में 21.2 डिग्री, और भोपाल-नरसिंहपुर में 22.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर और उज्जैन में तापमान 24.5 डिग्री तक पहुंचा। ठंड का यह असर पूरे प्रदेश में महसूस किया जा रहा है।

वन विहार में जानवरों के लिए लगाए गए हीटर 

इस साल मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। नवंबर में भोपाल में 36 साल का ठंड का रिकॉर्ड टूटा, जबकि इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, और ग्वालियर में तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। दिसंबर में भी सर्दी के नए रिकॉर्ड बनाए, जहां भोपाल में 58 साल की सबसे ठंडी दिसंबर दर्ज की गई। 9 दिनों तक शीतलहर चली, जिससे स्कूलों की टाइमिंग बदली गई। भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों के लिए हीटर लगाए गए, और भगवान को ठंड से बचाने के विशेष इंतजाम किए गए।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts