शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा : मजदूरों से भरा पिकअप वाहन सिंध नदी में गिरा, 4 की मौत; कई घायल

Follow on Google News
शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा : मजदूरों से भरा पिकअप वाहन सिंध नदी में गिरा, 4 की मौत; कई घायल
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में मजदूरों से भरी पिकअप सिंध नदी में गिरने से 4 की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसा कोलारस थानांतर्गत ग्राम हीरापुर के पास हुआ।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल से आए मजदूरों को वाहन शिवपुरी जिले के वीरा गांव में पुलिया निर्माण स्थल लेकर जा रहा था। उसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सिंध नदी में जा गिरा। दुर्घटना तड़के दो बजे गोरी टीला हीरापुर गांव के पास हुई। यह जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर है।

पश्चिम बंगाल के किशनगंज से बुलाए गए थे मजदूर

दरअसल, शिवपुरी में पड़ोरा से पिछोर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लगी डीसीसी कंपनी ने ग्राम वीरा के पास बन रहे पुल के निर्माण के लिए विशेष मजदूर पश्चिम बंगाल के किशनगंज से बुलाए थे। यह मजदूर सोमवार की रात रेलमार्ग से झांसी पहुंचे और वहां से बस में सवार होकर शिवपुरी के ग्राम पड़ोरा पहुंचे। पड़ोरा पर कंपनी का पिकअप वाहन इन मजदूरों को लेने पहुंचा था।

मृतकों में से तीन की हुई पहचान

मृतकों में से तीन लोगों की पहचान हामिद मोहम्मद अब्दुल्ला पुत्र मुजारक निवासी सिरसी, खहुल आमीन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी सिरसी, हाकिम पुत्र मुस्तफा निवासी चाकुलिया पश्चिम बंगाल के रूप में की गई है। फिलहाल एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ये भी पढ़ें- लिकर सिंडिकेट ने शुरू की बार्गेनिंग, आबकारी विभाग ने बढ़ाए 20 फीसदी दाम; मार्च तक जारी रहेगी नीलामी

घायलों में ये हैं शामिल

जो लोग घायल हुए हैं, उनमें नजरअली, नासिर अली, जमीरउद्दीन, परवेज आलम, साहिद उल आलम, मुस्ताक आलम, असगरअली, सफीक उल सालम, दिलवर हुसैन, पिंटू हलदर, तबरूख अली, अब्दुल हलीम, जसीम मोहम्मद, मेहबूब खान आदि शामिल हैं। घायलों में से जसीम और मेहबूब की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर किया गया है। ये भी पढ़ें- Valentine’s Day : जुदाई के 54 साल बाद भी कर रहे प्रेयसी का इंतजार, दोनों ने अब तक नहीं की शादी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts