PlayBreaking News

कवर्धा में प्यार का खौफनाक अंत :पिता-बेटे ने मिलकर लिव-इन पार्टनर को मौत के घाट उतारा, वाटरफॉल में मिशी लाश

बताया जा रहा है कि युवती सुखबती देवेंद्र पर शादी करने का लगातार दबाव बना रही थी, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। इस रिश्ते का देवेंद्र के पिता केशव प्रसाद भी विरोध कर रहे थे।
Follow on Google News
पिता-बेटे ने मिलकर लिव-इन पार्टनर को मौत के घाट उतारा, वाटरफॉल में मिशी लाश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां शादी का दबाव बनाने से नाराज एक युवक ने अपने पिता और एक साथी के साथ मिलकर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य सहयोगी को भी आरोपी बनाया गया है।

    पुणे में मजदूरी करने गए, लिवइन में रहे

    मृतका की पहचान सुखबती बैगा (24) के रूप में हुई है, जो मुंगेली जिले के चौकी खुड़िया क्षेत्र के दरवाजा गांव की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, सुखबती का गांव के ही रहने वाले देवेंद्र जायसवाल (26) के साथ लव अफेयर था। दोनों करीब 3-4 महीने पहले घर छोड़कर पुणे चले गए थे, जहां वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर मजदूरी कर रहे थे। सुखबती पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त, सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी

    पिता ने बेटे के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा

    बताया जा रहा है कि युवती सुखबती देवेंद्र पर शादी करने का लगातार दबाव बना रही थी, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। इस रिश्ते का देवेंद्र के पिता केशव प्रसाद भी विरोध कर रहे थे। उन्हें समाज में बदनामी का डर था। इसी वजह से बाप-बेटे ने मिलकर सुखबती को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

    यह भी पढ़ें: कवर्धा में रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत, 5 की मौत, पांच की हालत गंभीर

    बहला फुसला के वाटरफॉल लाए और फिर हत्या...

    योजना के तहत देवेंद्र और सुखबती पुणे से वापस गांव आए। इसके बाद उसे घूमाने के बहाने कवर्धा जिले के रानी दहरा वाटरफॉल ले जाया गया, जहां पहले से ही उनका साथी मनोज पटेल मौजूद था। मौके का फायदा उठाकर तीनों ने मिलकर सुखबती की हत्या कर दी और शव को वाटरफॉल में फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

    कैसे हुआ घटना का खुलासा

    इस घटना का खुलासा तब हुआ जब 19 मार्च की सुबह ग्रामीणों ने रानी दहरा वाटरफॉल में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की।

    यह भी पढ़ें: 6 महीने पहले लव मैरिज, 4 महीने से थी लापता... अब सेप्टिक टैंक से नवविवाहिता का शव बरामद, ससुराल पर हत्या का शक

    ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

    करीब दो दिन की जांच के बाद पुलिस ने मृतका की पहचान सुखबती बैगा के रूप में की। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और शक के आधार पर देवेंद्र जायसवाल की तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 24 मार्च को उसे पुणे से गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने कबूली वारदात

    शुरुआत में देवेंद्र ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पिता केशव प्रसाद और साथी मनोज पटेल के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने 25 मार्च को दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को वाटरफॉल में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts