ट्रंप बोले- चीन होर्मुज स्ट्रेट खुलवाना चाहता :ईरान ने जहाजों के लिए नए प्रोटोकॉल बनाए, BRICS देशों से अपील की अमेरिका का अपमान करें

 दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है। ऐसे में यहां बढ़ता तनाव वैश्विक तेल बाजार और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकता है।
Follow on Google News
ईरान ने जहाजों के लिए नए प्रोटोकॉल बनाए, BRICS देशों से अपील की अमेरिका का अपमान करें

बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने में मदद की पेशकश की है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि चीन चाहता है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम हो और कोई समझौता निकल आए।

ट्रंप के मुताबिक, शी जिनपिंग ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो चीन मदद करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि चीन बड़ी मात्रा में ईरानी तेल खरीदता है, इसलिए उसकी भी दिलचस्पी है कि होर्मुज स्ट्रेट बंद न हो। ट्रम्प ने कहा, “जो देश इतना ज्यादा तेल खरीदता है, उसका ईरान से रिश्ता होना स्वाभाविक है।

जिनपिंग और उनकी पत्नी को दिया अमेरिका आने का न्यौता

ट्रंप ने राष्ट्रपति शी और उनकी पत्नी पेंग लियुआन को सितंबर में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच मजबूत रिश्ते दोनों देशों के लिए जरूरी हैं।

वहीं, बीजिंग में आयोजित राजकीय भोज में शी जिनपिंग ने भी नरम रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि चीन का महान पुनरुत्थान और ट्रम्प का मेक अमेरिका ग्रेट अगेन एजेंडा साथ मिलकर आगे बढ़ सकते हैं। शी ने अमेरिका-चीन संबंधों को दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रिश्ता बताया।

यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा : सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित, ड्रोन से हमले की आशंका

होर्मुज पर ईरान ने तय किए नए नियम

  • ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब जहाजों को ईरानी निगरानी और मंजूरी के बाद ही इस रास्ते से गुजरने दिया जा रहा है।
  •  दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है। ऐसे में यहां बढ़ता तनाव वैश्विक तेल बाजार और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकता है।

पिछले 24 घंटे की 5 बड़ी घटनाएं

1. गुजरात का एक और जहाज डूबा
ओमान के पास गुजरात का मालवाहक जहाज ‘हाजी अली’ हमले की चपेट में आकर डूब गया। सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया।

2. चीनी जहाजों को सुरक्षित निकाला गया
ईरानी मीडिया के मुताबिक IRGC की निगरानी में कई चीनी जहाजों को होर्मुज से सुरक्षित गुजरने दिया गया।

यह भी पढ़ें: होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेगा अमेरिका : ट्रंप ने किया प्रोजेक्ट फ्रीडम का ऐलान, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच क्या बदलेगा गेम?

3. ईरान की चेतावनी
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि इजराइल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ साजिश करने वालों को जवाब दिया जाएगा।

4. BRICS देशों से अपील
नई दिल्ली में BRICS बैठक के दौरान ईरान ने अमेरिका और इजराइल की खुलकर निंदा करने की मांग की।

5. 70 जहाजों ने बदला रास्ता
अमेरिकी सेंटकॉम के मुताबिक तनाव बढ़ने के बाद करीब 70 व्यापारिक जहाजों ने अपना समुद्री रूट बदल लिया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts